IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह की चोट हुई गंभीर तो ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम में उनकी जगह

By Akash Ranjan On September 29th, 2022
IND vs SA: टी20 वर्ल्ड कप के लिए जसप्रीत बुमराह की चोट हुई गंभीर तो ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम में उनकी जगह

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अबसे 20 दिनों बाद ऑस्ट्रेलिया की धरती पर होने वाला है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के महाकुम्भ के लिए टीम इंडिया समेत तमाम देशो ने अपनी स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। इस बीच भारतीय खेमे से खबर है कि जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) एक बार फिर से चोटिल हो गए है। दरअसल, साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला खेले जाने से पहले जसप्रीत बुमराह को अभ्यास के दौरान पीठ में चोट लग गई थी, जिसके चलते उन्हें इस मैच में आराम दिया गया।

उनकी जगह टीम में दीपक चाहर (Deepak Chahar) की एंट्री हुई है। बुमराह ने हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैदान पर वापसी की थी। वह लंबे समय से गंभीर चोट से जूझ रहे थे, ऐसे में उनको एक बार फिर चोटिल होना टीम इंडिया के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकती है। ऐसे में आज इस लेख में जानेगे कि अगर बुमराह चोट से नहीं उभर पाए तो कौनसे वो 3 खिलाडी है जो उनको रिप्लेस कर सकते है।

ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम में बुमराह की जगह

दीपक चाहर

नई गेंद से स्विंग के जादूगर कहे जाने वाले दीपक चाहर (Deepak Chahar) मौजूदा समय में विश्व क्रिकेट के सबसे बेहतरीन स्विंग गेंदबाजों में से एक है। शुरुआती ओवर में वह दुनिया के किसी भी बल्लेबाज को चकमा देने की क्षमता रखते हैं। जिसका नज़राना साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले मैच में भी हमे देखने को मिला।

जिसके लिए उनको प्लेइंग एलेवन में मुख्य रूप से शामिल किया जाता है। हालांकि साल 2018 में इंटरनेशनल क्रिकेट में पदार्पण करने वाले इस खिलाड़ी को लगातार मौके नहीं मिले हैं। इसी वजह से दीपक आज भी टीम में अपनी जगह पुख्ता नहीं कर पाए हैं। दीपक चाहर आईपीएल 2022 के ऑक्शन में दूसरे सबसे ज्यादा महंगे खिलाड़ी थे।

चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 12 करोड़ की भारी रकम देकर अपने साथ जोड़ा था। इसी से उनकी प्रतिभा का अनुमान लगाया जा सकता है। बात की जाए दीपक के आंकड़ों की तो उन्होंने 9 वनडे मैच में 15 विकेट और 21 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 26 विकेट अपने नाम किए हैं। गेंदबाजी के साथ ही वे बल्लेबाजी से भी योगदान देने की अनोखी क्षमता रखते हैं। ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) अपनी चोट से उभर नहीं पाते तो दीपक चाहर को स्क्वाड में शामिल किया जा सकता है।

मोहम्मद शमी

टीम इंडिया की गेंदबाज़ी स्थिति कुछ ठीक नहीं है ऐसे में अगर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) भी बाहर होते है तो टीम पर एशिया कप जैसा हाल होने की उम्मीद है। लगातार बड़े मौको पर हार रही टीम इंडिया में मोहम्मद शमी (Mohammed Shami ) की वापसी को लेकर तेज़ मांग उठ रही है। शमी को वैसे भी एक मौका मिल सकता है इसकी बड़ी वजह दीपक हुड्डा है। हूडा को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में मौका नहीं मिला और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज से भी बाहर कर दिया गया है।

भुवी और हर्षल अपनी लय में नहीं दिख रहे है। अब अगर ऐसे में बुमराह भी टीम से बाहर होते है तो शमी की टीम में एंट्री पक्की मानी जा रही है। हालांकि शमी की फिटनेस पर भी अभी सवालिया निशान लग गया है। वह कोरोना की वजह से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज नहीं खेल पाए और साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी उन्हें बाहर रखा गया और उनकी जगह उमेश यादव को रिप्लेसमेंट के तौर पर रखा गया।

उमरान मलिक

उमरान मलिक (Umran Malik) ने आईपीएल 2022 के दौरान अपनी रफ्तार से क्रिकेट विशेषज्ञों, प्रशंसकों और चयनकर्ताओं को प्रभावित किया। जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज ने अपनी तेज गति से विपक्षी खेमे में कहर बरपा रखा था। 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करना उनके लिए बच्चों का खेल था। उमरान ने आईपीएल 2022 की सबसे तेज गेंद 157 किमी प्रति घंटे की गेंदबाजी करने का नया रिकॉर्ड अपने नाम किया था। साथ ही 14 मैचों में 22 विकेट लेकर उन्होंने टीम इंडिया तक का सफर भी तय किया।

आईपीएल 2022 के तुरंत बाद उन्हें भारत बनाम साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए दल में शामिल कर लिया गया था। हालांकि इस शृंखला में उन्हें प्लेइंग एलेवन में शामिल नहीं किया गया। लेकिन आयरलैंड दौरे पर उन्हें मौका मिला और पहले ही मैच में उन्होंने आखिरी ओवर में 15 रन का बचाव करते हुए भारत को जीत दिलाई। इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें सिर्फ 1 मैच खिलाने के बाद चयन के दायरे से बाहर कर दिया गया। अगर उमरान को लगातार मौके दिए जाए तो वे भी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की तरह घातक गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

Tags: उमरान मलिक, जसप्रीत बुमराह, टी20 वर्ल्ड कप, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी,
Exit mobile version