IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले सूर्यकुमार यादव ने एजबेस्टन टेस्ट को लेकर दिया एक मजेदार जवाब

By Twinkle Chaturvedi On July 17th, 2022
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे से पहले सूर्यकुमार यादव ने एजबेस्टन टेस्ट को लेकर दिया एक मजेदार जवाब

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) धीरे-धीरे भारतीय टीम (INDIAN TEAM) में मजबूती से अपने पैर जमाने लगे हैं। वनडे और टी-20 फॉर्मेट में सूर्या की मौजूदगी टीम के लिए काफी सफल साबित होती जा रही हैं। सूर्यकुमार अभी इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में अपना दमखम दिखाते हुए नजर आ रहे हैं। आज 17 जुलाई को भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकबला खेला जा रहा हैं।

इस मैच से पहले सूर्या प्रेस कान्प्रेंस का हिस्सा बने थे। इस प्रेस कान्फ्रेंस में सूर्यकुमार यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच और रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी के लेकर बातें की।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच को लेकर सूर्यकुमार ने मजाकिया अंदाज में दिया जवाब

भारतीय टीम (INDIAN TEAM) इस वक्त इंग्लैंड दौरे (ENGLAND TOUR) में हैं, भारत ने खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में हार का सामना किया था। उसके बाद टी-20 सीरीज में भारत ने 2-1 से कब्जा किया था। वनडे सीरीज अभी खेली जा रही हैं, जिसका आखिरी मुकाबला आज 17 जुलाई को खेला जा रहा हैं। आखिरी मैच से पहले भारत के उभरते खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) प्रेस कान्प्रेंस का हिस्सा थे।

इस में सूर्यकुमार यादव से सवाल पूछा गया कि अगर इस दौरे पर इंग्लैंड ने टेस्ट मैच जीता और भारत ने टी-20 सीरीज अगर आप तीसरे वनडे जीत जाते हैं, तो क्या ये कह सकते हैं कि ये दौरा आपने 2-1 से जीता। इस सवाल का मजाकिया अंदाज में जवाब देते हुए सूर्या ने कहा-

“टेस्ट मैच तो सर पिछले साल का था ना? मुझे लगता है कि हम बहुत ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। कल हाथ में एक खेल है। हम पूरी तरह से उस खेल पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हां, टी 20 श्रृंखला चली गई है, हमने इसे जीता और इसके बारे में खुश हैं। एक दिवसीय श्रृंखला 1- है 1 और हम बहुत उत्साहित हैं। यह सुंदर मैदान है। यह एक सुंदर विकेट भी है, इसलिए हम कल के खेल के लिए बहुत उत्साहित हैं”

सूर्यकुमार यादव ने रोहित की कप्तानी को लेकर दिया बयान

प्रेस कान्प्रेंस में सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) ने आगे रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) की कप्तानी को लेकर बात की, सूर्या ने रोहित का तारीफ करते हुए कहा-

“साहस वास्तव में अच्छा रहा है। वह मुझे देख रहा है और मेरे क्रिकेट के बारे में बात कर रहा है जब से मैंने घरेलू क्रिकेट खेला है। 2018-19 में आईपीएल में आने के बाद हम इस बारे में बात करते थे कि मैं अपने खेल को कैसे सुधार सकता हूं, दबाव की स्थिति को संभाल सकता हूं और आगे बढ़ सकता हूं। हमारे खेल के बारे में बहुत सारी बातचीत हुई है और जब भी वह नेतृत्व कर रहा है, मैंने सचमुच उसे मैदान पर महसूस किया है। मैंने उससे बहुत कुछ सीखा है।”

भारत के लिए मैच जीतना चाहते हैं सूर्यकुमार यादव

सूर्यकमार यादव ने आगे बात करते हुए बताया कि वो भारत के लिए हर मैच जीतकर आत्मविश्वास अर्जित करना चाहते हैं-

” मुझे अब भी याद है, 2021 के आईपीएल के दूसरे चरण के दौरान, मैं एक अच्छे पैच से नहीं गुजर रहा था और वह (रोहित शर्मा) वही था जिसने मुझसे इस बारे में बहुत सारी बातचीत की थी। मैं इससे बहुत खुश था कि चीजें कैसे चल रही हैं। मैं टीम के लिए मैच जीतकर आत्मविश्वास को लौटाना चाहता हूं।”

“मेरी मानसिकता एकदिवसीय क्रिकेट में भी वही रहती है। क्योंकि जैसा कि आप जानते हैं कि नैसर्गिक खेल खेलना बहुत जरूरी है और वनडे में एक फायदा यह है कि पांच क्षेत्ररक्षक घेरे के अंदर होते हैं। इसलिए, आपका इरादा हमेशा रन बनाने का होता है। भले ही हमने कुछ विकेट गंवाए हों, लेकिन मैं हमेशा स्कोरबोर्ड पर टिके रहने की कोशिश करता हूं, ताकि अंत में हम चूक न जाएं”

Tags: भारत बनाम इंग्लैंड, भारतीय क्रिकेट टीम, रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव,