सूर्यकुमार यादव की चमक अब रूकने का नहीं लेगी नाम, रिजवान को पछाड़ टी20 रैकिंग में बनें नंबर-1 बल्लेबाज

By Twinkle Chaturvedi On November 2nd, 2022
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादवः टी20 वर्ल्ड कप (T20 WORLD CUP)  2022 में भारतीय टीम (INDIAN TEAM) का सफर अच्छा जा रहा है। टीम को अपने पिछले मैच में साऊथ अफ्रीका (SOUTH AFRICA) से मात खानी पड़ी थी लेकिन टीम ने अच्छा लड़ाई लड़ी थी। आज भारत अपना पांचवा मुकाबला बांग्लादेश (BANGLADESH) के साथ एडिलेड (ADELAIDE) में खेलती हुई नजर आ रही हैं। जिसमें भारत पहले बल्लेबाजी कर रही है।

भारतीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) जो इस साल भारत के लिए खेलते हुए बल्ले से तहलका मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका शानदार खेल हमने पिछले मुकाबले में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ देखा था। सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैकिंग में भी तेजी से बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं। अब इन तेजी से उन्हें वर्ल्ड में नंबर-1 बना दिया हैं। जी हां सूर्यकुमार यादव टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव बनें नंबर-1 बल्लेबाज

सूर्यकुमार यादव का फॉर्म सामने वाली विरोधी टीम के लिए हमेशा खतरे की घंटी बन जाता हैं वह अपने बल्ले के दम पर से भारत को अकेले मैच जीतवाने की ताकत रखते हैं। सूर्यकुमार यादव पिछले कुछ समय से रैकिंग में बढ़ते हुए नजर आ रहे थे।

पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में रन नहीं बनने के बाद वह तीसरे पायदान पर आ गए थे। लेकिन उसके बाद अगले मैचों में दो बैक टू बैक अर्धशतकीय पारी से सूर्या टी20 रैकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं। सूर्या ने पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को पछाड़ते हुए 863 पाइंट्स के साथ नंबर-1 खिलाड़ी बन गए हैं।

यहां देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की सूची-

भारत के लिए संकटमोचक बने हुए हैं सूर्या

सूर्यकुमार यादव अपने नाम की ही तरह भारतीय टीम को रोशनी देते हुए नजर आ रहे हैं। इस साल टी20 में उन्होने भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव भले किसी मैच में रन से कम पड़ जाए लेकिन उनका फॉर्म हर मैच में शानदार ही नजर आता है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की शुरूआत में सूर्या पाकिस्तान के खिलाफ रन नहीं बना पाए थे। फिर उन्होने नीदरलैंड्स के खिलाफ 25 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद पारी खेली।

फिर अगले मैच में साऊथ अफ्रीका के खिलाफ जब भारत बल्ले से बुरी नजर आ रही थी और विकटें खोती हुई नजर आ रही थी फिर सूर्या ने जिम्मेदारी लेते हुए 40 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली, उनकी पारी  के दम पर ही भारत 133 रनों पर पहुंची थी। भारत के लिए सूर्यकुमार यादव संकटमोचक बन चुके हैं। जिनकी चमक अब कम होने का नाम नहीं लेगी।

Tags: आईसीसी टी20 रैकिंग, टी20 वर्ल्ड कप 2022, भारतीय क्रिकेट टीम, मोहम्मद रिजवान, सूर्यकुमार यादव,
Exit mobile version