सूर्यकुमार यादव सहित इन 8 खिलाड़ियो को बीसीसीआई ने किया बाहर, बांग्लादेश दौरे पर नहीं आयेंगे नजर

सूर्यकुमार यादव: टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड में सीरीज खेल रही थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरने को तैयार है। इसके लिए प्लेइंग इलेवन तैयार कर दी गई है। लेकिन थोड़ी चौकाने वाली बात ये है कि इस सीरीज से जिन खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। वह इस समय काफी फॉर्म में हैं। इस लिस्ट में पहला नाम है सूर्यकुमार यादव का। सूर्यकुमार यादव के अलावा सीरीज से शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक को आराम दिया गया है।
शुभमन गिल भी हाल ही में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ इस सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा मैदान में उतरते दिखेंगे। टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल को न्यूजीलैंड सीरीज से आराम दिया गया था। उनको वापस फॉर्म में आते देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं।
सूर्यकुमार यादव सहित इन 8 को नहीं मिला मौका
बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया के लिए वनडे, टेस्ट की अलग टीम तैयार की गई है। इसमें वनडे सीरीज में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर , मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, कुलदीप सेन को शामिल किया गया है।
टेस्ट सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, सौरभ कुमार, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव को शामिल किया गया है।
दिसंबर में खेली जाएगी सीरीज
ये नई प्लेइंग इलेवन बांग्लादेश के खिलाफ मैदान में उतरेगी। आपको बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 4 दिसंबर 2022 को खेला जाएगा। वहीं इस सीरीज का दूसरा मैच 7 दिसंबर और 10 दिसंबर को खेले जाएंगे। सीरीज के तीनों ही मैच शेर ए बांग्ला स्टेडियम में होंगे।
Tags: ऋषभ पंत, कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव,