IND vs WI: सूर्यकुमार यादव को नंबर-1 की पोजिशिन में देखने के लिए अब करना पड़ेगा एशिया कप का इंतजार, फैंस ने कहा- "बाबर का हवन सफल हो गया"
IND vs WI: सूर्यकुमार यादव को नंबर-1 की पोजिशिन में देखने के लिए अब करना पड़ेगा एशिया कप का इंतजार, फैंस ने कहा- "बाबर का हवन सफल हो गया"

सूर्यकुमार यादवः  भारतीय टीम (INDIAN TEAM) वेस्टइंडीज (WEST INDIES) के साथ पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलती हुई नजर आए रही हैं। इस सीरीज में भारत 3-1  से आगे चल रही हैं। सीरीज का आखिरी मैच आज 7 अगस्त को अमेरिका के सेंट्रल ब्रोवॉर्ड रिजनल पार्क (CENTRAL BROWARD REGIONAL PARK) में भारतीय समय रात 8 बजे से खेला जा रहा हैं। आज रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) भारत की कप्तानी करने मैदान पर उतरे हैं। हार्दिक ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं। भारतीय टीम आज 4 बदलावों के साथ नजर आ रही हैं।

सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) , ऋषभ पंत (RISHABH PANT), रोहित शर्मा (ROHIT SHARMA) और भुवनेश्वर कुमार (BHUVI KUMAR) आज के मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे। इन खिलाड़ियों की जगह पर ईशान किशन (ISHAN KISHAN), श्रेयस अय्यर (SHREYAS IYER), हार्दिक पंड्या (HARDIK PANDYA) और कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) खेलते दिखाई देंगे।

सूर्यकुमार यादव नहीं बने आज के मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा

भारतीय टीम आज वेस्टइंडीज के साथ पांचवा टी20 मैच खेलते हुए नजर आ रही हैं। भारतीय टीम सीरीज पहले ही जीत चुकी हैं, इसलिए आज टीम ने बेंच की ताकत आजमाने के लिए खिलाड़ियों को मौका दिया हैं। ईशान किशन और कुलदीप यादव जिन्होने अब तक इसमें एक भी मैच नहीं खेला हैं। आज प्लेइंग 11 का हिस्सा हैं। सूर्यकुमार यादव (SURYAKUMAR YADAV) आज के मैच में खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे।

आज सूर्यकुमार यादव के पास मौका था कि वो आईसीसी टी20 रैकिंग में नंबर-1 की पोजिशिन हासिल कर सकते थे। सूर्यकुमार यादव आज रैकिंग में बाबर आजम (BABAR AZAM) को पीछे छोड़ सकते थे। लेकिन आज वो खेलते हुए दिखाई नहीं देंगे। जिसके लिए अब फैंस को एशिया कप तक का इंतजार करना पड़ेगा। जिससे फैंस इस बात से दुखी दिखाई दिए। फैंस सूर्यकुमार यादव के प्लेइंग 11 से बाहर रहने पर जमकर प्रतिक्रिया देते हुए नजर आ रहे हैं।

यहां देखें ट्विट