सुरेश रैना आईपीएल 2023 में करने वाले हैं धमाकेदार वापसी, इस टीम के लिए खेलते आएंगे नजर

हमारी भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) हमेशा शनदार प्रतिभाओं से भरी हुई रहती हैं। इन्हीं प्रतिभाओं से प्रेरित होकर भारत के युवा क्रिकेट को अपना जुनून बनाने में लगे हुए हैं। सुरेश रैना (SURESH RAINA) इस खिलाड़ी की प्रतिभा से किसी को अवगत कराने की जरूरत नहीं हैं। रैना ने भारत और आईपीएल जैसी लीग में खेलते हुए अपने शानदार प्रदर्शन का लोहा मनवाया हैं।
रैना भारतीय टीम से सन्यास ले चुके हैं, लेकिन वह आईपीएल (IPL) में खेलते हुए नजर आते थे। रैना आईपीएल 2022 में बल्ले की जगह हाथ पर माईक पकड़े कमेंट्री करते हुए नजर आए थे। रैना को फैंस पीली जर्सी में काफी ज्यादा मिस कर रहे हैं। हाल ही में रैना ने अपनी वापसी को लेकर एक इशारा दिया हैं। आइए आपको बताते हैं।
सुरेश रैना जल्द करेंगे मैदान में वापसी
सुरेश रैना (SURESH RAINA) आईपीएल 2021 में ही खेलते हुए नजर आए थे। उसके बाद से फैंस उनको मैदान में देखने के लिए तरस रहे हैं। सुरैश रैना पर किसी भी टीम ने साल 2022 आईपीएल के ऑक्शन में दिलचस्पी नहीं दिखाई दी थी। चेन्नई ने भी उनका साथ छोड़ दिया था। जिसके बाद वो कमेंट्री करते हुए नजर आए थे। हाल ही में रैना ने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया हैं जिसमें वो सीएसके की जर्सी पहने हुए मैदान में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।
रैना ने बल्लेबाजी करते हुए कुछ शानदार शॉर्ट्स भी लगाए हैं। सुरेश रैना ने वीडियो के कैप्शन में लिखा हैं- जब मैदान में होता हूं तो उससे बढ़कर एहसाल कुछ नहीं होता। ग्राऊंड पर सबसे अच्छा समय बिताया। इस वीडियो के देखने के बाद फैंस सुरेश रैना की वापसी की उम्मीद जता रहे हैं। रैना ने सीएसके की जर्सी भी पहनी हुई हैं जिससे लोगों के कयास गलत भी नहीं हैं। अगर सुरैश रैना वापसी करते हैं तो उनके फैंस के लिए वह पल सबसे सुखद होने वाला हैं।