सुरेश रैना जल्द करने वाले हैं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी, रैना की इस बात ने किया साफ-साफ इशारा

सुरेश रैनाः हमारी भारतीय क्रिकेट टीम (INDIAN CRICKET TEAM) हमेशा शनदार प्रतिभाओं से भारी हुई रहती हैं। कई सारे खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रतिभा से भारतीय क्रिकेट को कई ऊचांईयां दी हैं और आज उन्हीं शानदार खिलाड़ियों से प्रेरित होकर भारत के युवा क्रिकेट को अपना जुनून बनाने में लगे हुए हैं। सुरेश रैना (SURESH RAINA) इस खिलाड़ी की प्रतिभा से किसी को अवगत कराने की जरूरत नहीं हैं।
भारत (INDIA) देश का हर एक नागरिक इस खिलाड़ी के योगदान से परिचित है रैना ने भारतीय क्रिकेट को कई बड़ी उपलब्धियां दी हैं। जब वो बल्लेबाजी करने आते थे भारतीय टीम (INDIAN TEAM) की जिम्मेदारी अपने कंधो पर लेकर चलते थे। सुरेश रैना ने साल 2019 में अंतराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। लेकिन हाल ही में सुरेश रैना ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी वापसी के संकेत दिए हैं।
सुरेश रैना जल्द करने वाले हैं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी
भारतीय टीम (INDIAN TEAM) के सबसे होनकाहर और प्रतिभावान खिलाड़ी सुरेश रैना (SURESH RAINA) जिन्होने अपनी मौजूदगी से भारत को हर बड़ी उपलब्धियों से अवगत कराया हैं। सुरेश ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। रैना ने साल 2005 में भारतीय टीम में अपना डेब्यू किया था, तब से ही वो हर भारतीय फैन के चहिते बन गए थे।
सुरेश रैना आज भारतीय टीम में खेलते हुए दिखाई नहीं देते हैं, लोकिन उनकी मौजूदगी को हर कोई आज भी बहुत याद करता हैं। जब उन्होने सन्यास की घोषणा की थी, तब हर कोई इस बात से दुखी था। मिस्टर. आईपीएल के नाम से प्रसिध्द रैना इस साल आईपीएल 2022 के सीजन में भी खेलते हुए दिखाई नहीं दिए थे।
सुरेश रैना के एक फैन ने सोशल मीडिया में एक विडियो शेयर किया था, जिसमें रैना इंडियन जर्सी में स्लिप पोजिशिन पर एक शानदार कैच पकड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इस विडियो को देखकर रैना भी अपने आप को रोक नहीं पाए। रैना ने सोशल मीडिया में इस का जवाब देते हुए भारत के झंडे का इमोजी और SOON लिखा हैं। इससे यह अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि रैना जल्द ही अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं।
https://twitter.com/ImRaina/status/1548217369201233924?s=20&t=DMD-ufMDqUsfoYaYWGDmaQ
भारतीय टीम पर गर्व करने वाला हैं रैना का करियर
सुरेश रैना (SURESH RAINA) का करियर हर भारतीय युवाओं के लिए गर्व करने वाला हैं। रैना भारतीय टीम के लिए टी-20 अंतराष्ट्रीय में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। सुरेश रैना मिडिल ऑर्डर को संभालने और कमाल की फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। रैना ने वनडे करियर में 226 मैचों में 5615 रन बनाए हैं। 78 टी-20 मैचों में रैना ने 1604 रन बनाए हैं। सुरेश रैना ने अपना आखिरी मैच साल 2018 में खेला था। हालांकि रैना आईपीएल (IPL) लीग के सीजन में खेलते बुए नजर आते थे। लेकिन 2022 के सीजन में रैना को खराब फॉर्म की वजह से किसी ने भी टीम में नहीं लिया था।
Tags: आईपीएल, चेन्नई सुपर किंंग्स, भारतीय क्रिकेट टीम, सुरेस रैना,