IPL 2022: मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना का यह ट्वीट इस तरफ कर रहा है इशारा, क्या महेंद्र सिंह धोनी और रैना के बीच है खटास

By SM Staff On March 25th, 2022
सुरेश रैना

सुरेश रैना (SURESH RAINA ) आईपीएल 2022 (IPL 2022) में मैदान पर बल्लेबाज के तौर पर नहीं बल्कि इस बार कमेंटेटर के तौर पर नजर आएंगे. चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) की टीम अब नये कप्तान रविन्द्र जडेजा (RAVINDRAJADEJA) की कप्तानी में मैदान पर दिखाई देगी. इन सब के बीच जडेजा को हर तरफ से बधाइयाँ मिल रही हैं. वहीं रैना ने भी ट्वीट कर जडेजा को बधाइयाँ दीं. लेकिन क्या था उस ट्वीट में जिसके चलते धोनी और रैना के बीच ये खटास की बातें सामने आ रही हैं.

सुरेश रैना के इस ट्वीट ने बताया, कुछ गड़बड़ है

सुरेश रैना (SURESH RAINA) ने रविंद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) के कप्तान बनने के बाद उन्हें शुभकामनाएं दी है. लेकिन इस ट्वीट में कहीं भी रैना ने महेंद्र सिंह धोनी ( MS DHONI) का जिक्र नहीं किया है. मिस्टर आईपीएल का रविंद्र जडेजा को बधाई देना तो ठीक है, मगर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी ना करने के निर्णय के बाद उनके लिए कुछ ना बोलना, क्रिकेट प्रेमियों को खटक रहा है.

सुरेश रैना ने ट्वीट में लिखा है कि-

“मेरे भाई के लिए यह बेहद रोमांचक है, मैं किसी ऐसे फ्रेंचाइजी की बागडोर संभालने के लिए जडेजा से बेहतर किसी और के बारे में नहीं सोच सकता था.”

सुरेश रैना(SURESH RAINA) ने रविन्द्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) को  शुभकामनाएं दी और कहा, “यह एक रोमांचक दौर है और मुझे यकीन है कि आप सभी के उम्मीदों और प्यार पर खरे उतरेंगे.”

पिछले आईपीएल से ही रैना-धोनी के रिश्तों में नजर आ रहा है बदलाव

सुरेश रैना (SURESH RAINA) और महेंद्र सिंह धोनी ( MS DHONI) दोनो ही एक दूसरे के बहुत करीबी माने जाते है. लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के पिछले सीजन में जब मिस्टर आईपीएल यानी रैना ने लीग के बीच में ही निजी कारणों का हवाला देकर घर वापसी का निर्णय लिया था.

उसके बाद से ही चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सुरेश रैना के बीच रिश्ते पहले की तरह नहीं नजर आ रहे थे. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने रैना पर भरोसा कम कर दिया है. इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स ने मिस्टर आईपीएल को न ही रिटेन किया और न ही उन्हें आईपीएल नीलामी में खरीदा.

 

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना,
Exit mobile version