स्टीव स्मिथ ने चुने मौजूदा समय में दुनिया के टॉप 5 क्रिकेटर, इन 2 भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल! पाकिस्तानी हुए नज़रअंदाज़

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने वर्तमान क्रिकेट में दुनिया के टॉप खिलाड़ी (top 5 players in the world) के नाम का ऐलान किया है। बीते टी20 वर्ल्ड कप 2022 में स्टीव स्मिथ को सिर्फ़ अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गये सुपर-12 राउंड में ही मौका दिया गया, जहां वो कमाल दिखाने में कामयाब नहीं हो पाये थे। उन्होंने इस मुकाबले में महज 4 रन ही बनाये थे।

स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक माने जाते हैं उन्होंने अबतक ऑस्ट्रेलिया के लिए 63 टी20 मुकाबलों की 51 पारियों में 125.21 की स्ट्राइक रेट से 1008 रन ठोक चुके हैं जिसमें 4 अर्धशतक शामिल है। टी20 वर्ल्ड कप 2022 की समाप्ति के बाद स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने वर्तमान क्रिकेट के टॉप-5 खिलाड़ियों (Steve Smith picks top 5 players) के नाम का ऐलान किया है, जिसमें उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों का भी नाम लिया।

यह भी पढ़ें : AUS vs IRE: प्रैक्टिस के दौरान स्टीव स्मिथ को लगी चोट, बढ़ गई ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिक्कते, डेविड वॉर्नर ने सेट किया नया रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ ने चुने 5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने टी20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद वर्तमान क्रिकेट के टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के नाम का ऐलान किया है। उन्होंने अपनी इस लिस्ट में दो भारतीय खिलाड़ियों को भी शामिल किया है। उनके इस लिस्ट में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के भी खिलाड़ियों का नाम है। वहीं स्मिथ ने अपनी इस लिस्ट में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी का नाम नहीं जोड़ा है।

इन दो भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) की टॉप-5 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों की लिस्ट में जिन दो भारतीय क्रिकेटरों का नाम लिया है वो विराट कोहली और रविंद्र जडेजा है। इसमें कोई शक नहीं है, किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाये थे, इस दौरान उन्होंने 4 अर्धशतक भी अपने नाम किया।

वहीं जडेजा फिलहाल अपनी इंजरी की वजह से टीम से बाहर चल रहे हैं, लेकिन उनकी फील्डिंग काफी बेहतरीन है। उन दोनों के अलावा स्मिथ ने अपनी नेशनल टीम के तरफ से टेस्ट कप्तान पैट कमिंस को भी शामिल किया है।

स्टीव स्मिथ ने चुना वर्तमान में दुनिया के टॉप 5 खिलाड़ी

1) विराट कोहली
2) जो रूट
3) पैट कमिंस
4)कगिसो रबाडा
5) रवींद्र जडेजा