Steve Smith
Steve Smith

Steve Smith: स्टीव स्मिथ ने एकबार फिर साबित कर दिया कि क्यों उन्हें आधुनिक क्रिकेट के महानतम क्रिकेटर्स में शरीक किया जाता है. स्टीव स्मिथ ने इस WTC फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया है. बता दें की, दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही पहले ओवर की लगातार दो गेंदों में दो चौके लगाते हुए स्टीव ने अपनी 31वीं टेस्ट सेंचुरी पूरी की है. अब बताया जा रहा है की, स्मिथ अंधविश्वास में ज्यादा विश्वास करते है.

Steve Smith का अंधविश्वास पर बहुत विश्वास

बता दें की, स्टीव स्मिथ (Steve Smith) एक बेहतरीन प्लेयर हैं इसी के साथ वो अंधविश्वास  में बहुत विश्वास करते हैं. स्टीव स्मिथ के अलावा ज्यादातर प्लेयर ऐसे हैं जो इस बात में मानते हैं की जैसा उन्होंने पहले किया था गर वैसा करेंगे तो मैच जीतेंगे.

कहा जाता है की, कुछ प्लेयर लाल रुमाल साथ में रखते हैं तो कुछ बायां पैड पहले पहनते हैं. इसी के साथ एक बार कपिल शर्मा शो में दीपक चाहर ने बताया था की उनकी पत्नी को आईपीएल में मैच जीतने के लिए एक बार चार दिन लगातार एक ही ड्रेस पहनाई गई थी.

जूते के लेस को छुपाते हैं स्टीव स्मिथ

बताया जाता है की स्टीव स्मिथ (Steve Smith) मैदान पर उतरने से पहले खास काम करते हैं. बता दें की, मैदान पर आने से पहले अपने जूते के लेस को पैड के पीछे छुपा लेते हैं. स्मिथ ये अक्सर बल्लेबाजी के दौरान करते हुए दिखाई देते है.

इसी के साथ अगर टीम इंडिया के प्रदर्शन की बात करे तो इस बार टीम बहुत ही ख़राब फॉर्म में नज़र आ रही है. रोहित शर्मा की कप्तानी पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. काहा जा रहा है की, रोहित शर्मा कप्तानी छोड़ सकते हैं.

 

ये भी पढ़ें: WTC FINAL से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम आई दहशत में, चेतेश्वर पुजारा ने स्टीव स्मिथ के सामने ही ठोका लगातार तीसरा शतक