क्या IPL 2023 के बाद आईपीएल 2023 से संन्यास लेंगे MS Dhoni?, कोच Stephen Fleming ने दिया बड़ा हिंट

By Deepansha kasaudhan On May 2nd, 2023
MS Dhoni

क्रिकेट का सबसे बड़ा त्यौहार इंडियन प्रीमियर (Indian Premier League) लीग यानी आईपीएल (IPL 2023) चल रहा है। इस वक्त कई टीमों के बीच काफी रोचक मुकाबला भी देखने को मिल रहा है। लेकिन इसी बीच खबर सामने आ रही है कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल (IPL) से संन्यास लेने वाले और इस पर अलग-अलग तरह की खबरें आ रही हैं, कई दावे भी किए जा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आईपीएल 41वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग को पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

MS Dhoni vs Virat Kohli vs Rohit Sharma: रोहित शर्मा, विराट कोहली या धोनी, टी20 फॉर्मेट में सबसे सफल कप्तान कौन? जाने आंकड़ों के ज़रिये

क्या MS Dhoni ले रहें सन्यास

इसके बाद सही खबरें आने लगी कि महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही रिटायर हो सकते हैं और उनकी रिटायरमेंट को लेकर अटकलें भी तेज होती जा रही है। अब इसी बीच हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बड़ा बयान दिया है। महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल से संन्यास लेने की बात पर स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा कि, ऐसा कुछ नहीं है और ना ही धोनी ने कोई भी संकेत दिया है कि वह रिटायरमेंट लेने वाले हैं।

स्टीफन फ्लेमिंग का यह बयान धोनी के फैंस और चेन्नई सुपर किंग के लिए किसी बड़ी उम्मीद से कम नहीं है। एम एस धोनी के चाहने वाले यह चाहते हैं कि, अभी धोनी कुछ और सीजन खेलें। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोलती है। वह जब-जब स्टेडियम में आते हैं हर किसी की नजर उन पर टिकी रहती है। बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तानों की लिस्ट में आते हैं।

Tags: धोनी, महेंद्र सिंह धोनी, स्टीफन फ्लेमिंग,