ENGL vs SLL: श्रीलंका लीजेंड्स के आगे चारों खाने चित हुई इंग्लैंड लीजेंड्स, 7 विकेट से रौंद कर दर्ज कर ली शानदार जीत

By Twinkle Chaturvedi On September 13th, 2022
ENGL vs SLL: श्रीलंका लीजेंड्स के आगे चारों खाने चित हुई इंग्लैंड लीजेंड्स, 7 विकेट से रौंद कर दर्ज कर ली शानदार जीत

श्रीलंका लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्सः रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (ROAD SAFTEY WORLD SERIES) के दूसरे सीजन की शुरूआत हो चुकी हैं। यह सीजन 10 सितंबर से भारत (INDIA) के अलग-अलग शहरों में खेला जाएगा। इस सीरीज में आज का पांचवा मैच इंग्लैंड लीजेंड्स (ENGLAND LEGENDS) और श्रीलंका लीजेंड्स (SRILANKA LEGENDS) के बीच शाम 7ः30 बजे से ग्रीन पॉर्क कानपुर (GREEN PARK KANPUR) में खेला जा रहा था।

श्रीलंका लीजेंड्स के कप्तान तिलकरत्ने दिलशान (TILLAKARATNE DILSHAN) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। जिस पर श्रीलंकाई लीजेंड्स टीम पूरी की पूरी खड़ी उतरी। इंग्लैंड लीजेंड्स की टीम 20 ओवर बिना खेले 78 के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गई। लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम ने 15वें ओवर में लक्ष्य की प्राप्ति कर 7 विकटों की आसान जीत प्राप्त कर ली हैं।

पहली पारी इंग्लैंड लीजेंड्स की उड़ी हवाईयां

श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड लीजेंड्स की पूरी टीम आज 100 रन भी नहीं बना पायी। पूरी टीम आज 78 रन के स्कोर पर ऑलआऊट हो गयी। कोई भी बल्लेबाज आज क्रिज पर टिक नहीं पाया। कप्तान इयान बेल (IAN BELL) भी आज सिर्फ 15 रन बनाकर पवेलियनन लौट गए। सारे बल्लेबाजों की थोड़े थोड़े रन के चलते इंग्लैंड लीजेंड्स आज 78 रन के स्कोर पर पहुंची थी।

श्रीलंका लीजेंड्स के गेंदबाजों द्वारा आज शानदार खेल देखने को मिला। नुवान कुलसेखरा (NUWAN KULASEKARA) ने दो विकेट, चाटुरंगा डि सिल्वा (CHATURANGA DE SILVA) ने दो विकेट, सानथ जयसूर्या (SANATH JAYSURIYA) ने अपने 4 विकेट मेंडिस ( JEEVAN MENDIS) और उड़ाना (ISRU UDANA) ने अपने 1-1 विकेट से इंग्लैंड लीजेंड्स को चारों खाने चित कर दिया।

श्रीलंका लीजेंड्स ने आसानी से दर्ज कर ली जीत

इंग्लैंड लीजेंड्स द्वारा निर्धारित किए गए 78 रन के लक्ष्य का पीछा करना श्रीलंका लीजेंड्स के लिए आसान था। टीम को पहला झटका 24 रन के स्केर पर लगा। जब कप्तान तिलाकर्तने दिलशान को 15 रन के स्कोर पर अपना विकेट जरूर गंवाना पड़ा। लेकिन ऊपुल थरांगा के 23 रन ने टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई। अंत में जीवन मेंडिस के 8 रन और दिलशान मुनावीरा के 24 रनों के चलते टीम ने आसानी से 7 विकटो की जीत प्राप्त कर ली।

Tags: रोड़ सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज 2022, श्रीलंका लीजेंड्स बनाम इंग्लैंड लीजेंड्स,