SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच कांटे की टक्कर मुकाबले में कौन बजाएगा जीत का बिगुल?, जानें क्या कहती हैं पिच रिपोर्ट

By Twinkle Chaturvedi On September 1st, 2022
IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान एशिया कप में पहली बार दिखेंगी आमने-सामने, जानें इस महामुकाबले में किसका साथ देगी दुबई की पिच

श्रीलंका बनाम बांग्लादेशः एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने ही अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) से हारा हैं। ग्रुप स्टेज का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ही जीतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

इस मैच में जीत प्राप्त कर के ही टीम सुपर स्टेज के लिए आगे बढ़ सकती हैं। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। आइए श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के इस अहम मैच की पिच रिपोर्ट जानते हैं-

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

श्रीलंका बनाम बांग्लादेश दुबई स्टेडियम पिच रिपोर्ट

एशिया कप 2022 का पांचवां मुकाबला श्रीलंका बनाम बांग्लादेश के बीच 1 सितंबर को दुबई में खेला जाएगा। श्रीलंका ने अपना पिछला मुकाबला में अफगानिस्तान के खिलाफ इसी मैदान में 8 विकटों से हारा था। श्रीलंका ने इस मैदान में अब तक 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 1 में जीत और 3 में हार मिली हैं और वहीं बांग्लादेश ने यहां 1 मुकाबला खेला हैं जिसमें इन्हें हार मिली हैं। दोनों देशों के लिए ही यह मुकाबला काफी ज्यादा अहम हैं।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच शुरुआत में तेज गेंदबाजों के पक्ष में होती है और मैच के आगे बढ़ने पर बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। पेसर अच्छी उछाल और गति से लाभ उठा सकते हैं जो सतह प्रदान करता है और पहले विकेट लेता है। पारी की शुरुआत में बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा। स्पिन के ओवर महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि पिच एक अच्छा टर्न देती है।

दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हाल ही में यह देखा गया है कि कुल का पीछा करने वाली टीमों को बचाव पक्ष की तुलना में अधिक सफलता मिली है। ओस का असर यहां के खेलों के नतीजों पर भी पड़ता है, इसलिए श्रीलंका बनाम बांग्लादेश में यहां टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना बेहतर विकल्प होगा।

श्रीलंका और बांग्लादेश संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंकाई टीम– पाथुम निशांका, दानुशका गुनाथाल्का, धनंजय डि सिल्वा, भानुका राजपक्षा, कुश्ल मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, नुवान ठुसारा, मथिशा पथिराना।

बांग्लादेश टीम- अनामुल हक, सब्बीर रहमान, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुशफिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, अफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन महेदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, मोहम्मद सैफुद्दीन।

Tags: दसुन शनाका, शाकिब अल हसन, श्रीलंका बनाम बांग्लादेश,