आईपीएल 2022 (IPL 2022) के 65वें मुक़ाबले में केन विलियमसन (kane Williamson) की सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) का सामना रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस (MUMBAI INDIANS) के साथ हुआ। यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने राहुल त्रिपाठी की दमदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। मुंबई 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। अंत में हैदराबाद ने इस मैच को 3 रन से अपने नाम किया।
मैन ऑफ द मैच बने राहुल त्रिपाठी
मैन ऑफ़ द मैच बनने के बाद राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने बताया कि कैसे उन्होंने नंबर तीन पर बल्लेबाजी का फायदा उठाया। राहुल त्रिपाठी ने बुमराह कि तारीफ करते हुए उन्हें एक बेतरीन गेंदबाज बताया। साथ ही राहुल ने यह भी कहा कि वो भारत के लिए खेलना चाहते हैं। मैच के बाद राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने कहा कि ,
” मैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी का लुत्फ़ उठा रहा हूँ। हालांकि, यह जरूरी है कि सलामी बल्लेबाजों ने अच्छी शुरुआत दी हो, तभी आप उस परिस्तिथि को जारी रख सकते हैं। जो भी स्तिथि है, उसे मैं सीखने की कोशिश कर रहा हूँ। बमराह एक बेहतरीन गेंदबाज हैं। लेकिन अगर गेंद मेरे पाले में आती है, तो मैं किसी भी गेंदबाज़ पर आक्रमण करुंगा। निर्भर करता है कि विकेट कैसा है और मैं उस समय कैसे पलटवार करता हूँ। अगर गेंद मेरे पाले में नहीं है तो मैं सिर्फ उन सिंगल्स-डबल्स को लेने के बारे में सोचूंगा।”
अपने सपने को लेकर बोले राहुल त्रिपाठी
मैन ऑफ द मैच राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) ने मैच के बाद आगे कहा कि,
”मैच जीतना सबसे महत्वपूर्ण है और यह अच्छा है कि हम आज का मैच जीत गए। कभी-कभी जब कोई गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर रहा होता है तो वह रन कैसे बनाते हैं। टी20 में ऐसा कोई पल नहीं हो सकता, जब आप धीमे पड़ जाएं। जब आप क्रिकेट खेलते हैं तो जाहिर तौर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करना आपका सपना होता है।”
