IPL 2022, SRH vs LSG: दीपक हुड्डा और आवेश खान ने ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की दौड़ को किया रोमांचक, लखनऊ के खिलाड़ियो का है दबदबा

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां मैच खेला गया. जहाँ पर सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नहीं कर पाई और 12 रनों से मैच हार गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में लखनऊ सुपरजांयट के खिलाड़ियो का दबदबा नजर आ रहा है.
दीपक हुड्डा ने ऑरेंज कैप के लिए दी जोस बटलर को चुनौती
UMRAN MALIK HIT MANISH PANDEY
मुंबई इंडियंस के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (ISHAN KISHAN) का अब ऑरेंज कैप पर दावा बहुत मजबूत नजर आ रहा है. उन्होंने अब तक 2 मैचों में ही 135 रन बनाए हैं. वहीं अब ऑरेंज कैप की रेस में दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के भी विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर (JOS BUTTLER) नजर आ रहे हैं, जिन्होंने अब तक 2 मैचों में 135 रन ही बनाए हैं.
ऑरेंज कैप की रेस में नंबर 3 पर अब लखनऊ सुपरजांयट के दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) 119 रनों के साथ नजर आ रहे हैं. इस दौरान शिवम दूबे नंबर 4 पर 109 रनों के साथ पंहुच गए हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान देते हुए नजर आ रहे हैं. नंबर 5 पर मौजूदा समय में लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 108 रन बनाए हैं.
पर्पल कैप की रेस को आवेश खान ने किया रोमांचक
IPL 2022 SRH vs LSG AVESH KHAN
पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में अभी भी नंबर 1 पर कोलकाता नाईट राइडर्स के उमेश यादव (UMESH YADAV) 8 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं. जबकि दूसरे नंबर पर अब लखनऊ सुपरजांयट के आवेश खान 7 विकेट पंहुच गए हैं. वहीं पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर राजस्थान रॉयल्स के दिग्गज युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) नजर आ रहे हैं.
जिससे उनका अभी भी दावा मजबूत हुआ है. नंबर 5 पर अब गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) के भारतीय दिग्गज मोहम्मद शमी (MOHAMMED SHAMI) ही नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 5 विकेट हासिल किए हैं. वहीं रेस में तीसरे स्थान पर अब पंजाब किंग्स के राहुल चाहर (RAHUL CHAHAR) 6 विकेटों के साथ नजर आ रहे हैं.
Tags: आवेश खान, ऑरेंज कैप, दीपक हुड्डा, पर्पल कैप, लखनऊ सुपरजांयट, सनराइजर्स हैदराबाद,