IPL 2022, SRH vs LSG: केन विलियमसन की इस बड़ी गलती के कारण 12 रनों से हारी सनराइजर्स हैदराबाद, लगातार दूसरा मैच जीता लखनऊ

By Aditya tiwari On April 5th, 2022
लखनऊ सुपरजांयट के इस खिलाड़ी की माँ थी अस्पताल में एडमिट, नहीं टीम का दिलाई जीत

आज आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 12वां मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और लखनऊ सुपरजांयट की टीमें आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नहीं कर पाई और 12 रनों से मैच हार गई. केन विलियमसन की गलती टीम को बहुत भारी पड़ी.

लखनऊ सुपरजांयट ने दिया था 170 रनों का लक्ष्य

उमरान मलिक सोशल मीडिया पर छाए तो वहीं मनीष पांडे को फैंस ने किया ट्रोल 

UMRAN MALIK HIT MANISH PANDEY

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपरजांयट (LUCKNOW SUPERGIANT) की शुरूआत बेहद खराब रही. क्विटंन डी कॉक आज  1 रन बना पाए तो वहीं इविन लुईस भी 1 रन ही जोड़ पाए. कप्तान केएल राहुल (KL RAHUL) ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, तो वहीं दीपक हुड्डा (DEEPAK HOODA) ने भी 51 रन बनाए. मनीष पांडे (MANISH PANDEY) आज 10 गेंदो में मात्र 11 रन ही बना पाए.

अंत में आयुष बदोनी (AYUSH BADONI) ने भी 19 रनों की अहम पारी खेली. जिसके कारण लखनऊ सुपरजांयट की टीम ने 20 ओवर में 169 रन बनाए. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए वाशिंगटन सुंदर (WASINGTON SUNDAR) ने 2 विकेट अपने नाम किया. उनके अलावा टी नटराजन और रोमारियो शेफर्ड ने भी 2-2 विकेट झटके थे. जहाँ उमरान मलिक (UMRAN MALIK) मंहगे साबित हुए.

केन विलियमसन की गलती से हारी सनराइजर्स हैदराबाद

केन विलियमसन की इस बड़ी गलती के कारण 12 रनों से हारी सनराइजर्स हैदराबाद

SRH vs LSG KANE WILLIAMSON LOSE

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) को बहुत अच्छी शुरूआत नहीं मिली. केन विलियमसन ने 16 रन बनाए तो वहीं अभिषेक शर्मा भी मात्र 13 रन ही बना पाए. एडन मार्क्रम भी 12 रन ही जोड़ सके. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल त्रिपाठी ने 44 रनों के पारी खेली. वहीं निकोसल पूरन (NICHOLAS POORAN) ने भी 34 रनों की पारी खेली.

अंत में वाशिंगटन सुंदर ने 18 रनों की पारी खेली. केन विलियमयन (KANE WILLIAMSON) ने खराब शॉट खेलकर अपनी टीम का हारा दिया. लखनऊ के लिए क्रुनाल पांडया ने 2 विकेट तो वहीं आवेश खान (AVESH KHAN) ने 4 विकेट अपने नाम करके अपनी टीम को 12 रनों से मैच जीता दिया. जेसन होल्डर (JASON HOLDER) ने भी 3 विकेट झटके

Tags: आवेश खान, केन विलियमसन, लखनऊ सुपरजांयट, सनराइजर्स हैदराबाद,