IPL 2022, SRH vs GT: केन विलियमसन ने बताया कब राहुल त्रिपाठी और वाशिंगटन सुंदर होंगे फिट, जीत का इन्हें दिया पूरा श्रेय

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 21वां मुकाबला आज मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया. जहाँ सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) और गुजरात टाइटंस की टीमें आमने-सामने थी. जहाँ केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. जिसके बाद गुजरात टाइटंस (GUJRAT TITANS) ने 20 ओवर में 162 रन बनाए. जिस लक्ष्य का पीछा हैदराबाद की टीम ने 8 विकेट से कर लिया. जीत के बाद कप्तान केन विलियमसन ने राहुल त्रिपाठी और वाशिंगटन सुंदर के चोट पर बयान दिया है.
केन विलियमसन ने इन्हें दिया जीत का पूरा श्रेय
srh-vs-gt orange cap purple cap
लगातार 2 हार के बाद अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम ने 2 मैच बैक टू बैक जीत लिए हैं. मैच में कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसके कारण वो मैन ऑफ द मैच भी बने. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में विलियमसन ने कहा कि-
“ मुझे लगा कि यह क्रिकेट का बहुत अच्छा खेल है. शायद यह एक अच्छा टोटल था. उनके पास एक मजबूत गेंदबाजी आक्रमण था. हम साझेदारी करना चाहते थे और हमें वह मिल गई. प्लेयर्स भूमिकाओं के बारे में स्पष्ट हो गए हैं, कई चुनौतियां हैं. एक्सक्यूशन काफी हद तक अच्छा था. लाइन के माध्यम से हिट करना कठिन था. कुछ साझेदारियां पाकर अच्छा लगा और टार्गेट पार कर लिया.”
राहुल त्रिपाठी और वाशिंगटन सुंदर के चोट पर बोले विलियमसन
srh-vs-gt HARDIK PANDYA LOSE
मैच के दौरान वाशिंगटन सुंदर (WASINGTON SUNDAR) और राहुल त्रिपाठी (RAHUL TRIPATHI) चोटिल हो गए थे. जिसके कारण वो मैदान से बाहर चले गए थे. उनकी चोट का अपडेट अब कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने देते हुए कहा कि-
Tags: केन विलियमसन, गुजरात टाइटंस, राहुल त्रिपाठी, वाशिंगटन सुंदर,“ राहुल के लिए सिर्फ क्रैम्पस हो सकती है और उम्मीद है कि वह जल्दी ठीक हो जाएगा, वाशिंगटन भी. उम्मीद है कि वह भी जल्दी ठीक हो जाएंगे. यह सिर्फ उन लोगों के बारे में है जो वहां जा रहे हैं और टीम के लिए प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं. यह आज एक अच्छा बेहतर प्रदर्शन था.”