IPL 2022, SRH vs CSK: मैन ऑफ द मैच रितुराज गायकवाड़ ने खोल दिया अपनी सफलता राज, फॉर्म में वापसी को लेकर बोला

एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच खेला गया. जहाँ पर चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) एक दूसरे के खिलाफ थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था. जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने अपनी सफलता का राज खोल दिया है.
रितुराज गायकवाड़ ने खोल दिया अपनी सफलता का राज
IPL 2022, SRH vs CSK, STAT: इस मैच में बने 12 बड़े रिकॉर्ड, रितुराज गायकवाड़ ने इतिहास रचते हुए की सचिन तेंदुलकर की बराबरी
लंबे समय के बाद रितुराज गायकवाड़ ने फॉर्म में वापसी की है. जिसके कारण उन्होंने 99 रनों की शानदार पारी खेलकर मैन ऑफ द मैच बने हैं. पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में गायकवाड़ ने कहा कि-
“ अच्छा लगा कि मेरी पारी ने टीम की जीत में योगदान दिया, 20 ओवर के मैच में ऐसे समय होंगे जहां आपको एक या दो अच्छी डिलीवरी मिलेगी और आप इधर-उधर बदकिस्मत होंगे, जिस तरह का सपोर्ट स्टाफ हमारे पास है आस-पास के सभी लोग हैं, मेरे पास अधिक आत्मविश्वास है.”
डेवॉन कॉन्वे के साथ बल्लेबाजी पर बोले रितुराज गायकवाड़
नए सलामी जोड़ीदार डेवॉन कॉन्वे (DEVON CONWAY) के बारें में बात करते हुए रितुराज गायकवाड़ (RUTURAJ GAIKWAD) ने कहा कि-
Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, डेवॉन कॉन्वे, रितुराज गायकवाड़, सनराइजर्स हैदराबाद,“ व्यक्तिगत रूप से मैं फॉर्म में विश्वास करना पसंद नहीं करता, भले ही आपने पिछले मैच में कितना भी स्कोर किया हो, आपको शून्य से शुरुआत करनी होगी. मैं हर मैच में शून्य से शुरुआत करने में विश्वास रखता हूं और इससे मुझे मदद मिली है। मैं ज्यादा गति से खेलना पसंद करता हूं क्योंकि यह मुझमें से सर्वश्रेष्ठ लाता है। इसमें बहुत सारी विचार प्रक्रिया है. मैं शुरुआत में उन्हें समय लेने को कह रहा था, मैं यहां खेल चुका हूं क्योंकि यह मेरा घरेलू मैदान है, मैं इस विकेट को जानता हूं.”