IPL 2022, SRH vs CSK: टी नटराजन और अभिषेक शर्मा ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में बनाया मजेदार, बढ़ा भारतीय खिलाड़ियो की दबदबा

By Aditya tiwari On May 2nd, 2022
IPL 2022, SRH vs CSK: टी नटराजन और अभिषेक शर्मा ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में बनाया मजेदार, बढ़ा भारतीय खिलाड़ियो की दबदबा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस अब और रोमांचक हो गई है.

ऑरेंज कैप की रेस में हुई अब अभिषेक शर्मा की इंट्री

ऑरेंज कैप की रेस में अभी भी पहले स्थान पर राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के जोस बटलर (JOS BUTTLER) का नाम बरकरार है. जिन्होंने अब तक 9 मैचों में 566 रन बनाए हैं. चौथे नंबर पर अब गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया नजर आ रहे हैं. इन्होंने 8 मैचों में अब तक 308 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप की रेस में अब तीसरे नंबर पर सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा नजर आ रहे हैं.

जिन्होंने अब 9 मैच में 324 रन बनाए हैं. रेस में दूसरे नंबर पर लखनऊ सुपरजांयट के कप्तान केएल नजर आ रहे हैं. जो लगातार बल्ले से अपना योगदान दे रहे हैं. अब तक उन्होंने 10 मैच में 451 रन बनाए हैं. ऑरेंज कैप (ORANGE CAP) की रेस में 5वें नंबर पर मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 307 रन बनाए हैं.

पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल की स्थिति मजबूत

पर्पल कैप (PURPLE CAP) की रेस में नंबर एक पर अभी भी राजस्थान रॉयल्स (RAJSTHAN ROYALS) के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (YUZVENDRA CHAHAL) 19 विकेट लेकर काबिज हैं. नंबर 3 पर अब सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) के तेज गेंदबाज टी नटराजन (T NATRAJAN) नजर आ रहे हैं. जिन्होंने अब तक 17 विकेट लिए हैं.

पर्पल कैप की रेस में अब दूसरे स्थान पर अब दिल्ली कैपिटल्स के कुलदीप यादव (KULDEEP YADAV) 17 विकेटों के साथ पहुँच गए हैं. इस रेस में नंबर 5 पर 15 विकेटो के साथ अब सनराइजर्स हैदराबाद के उमरान मलिक हैं. 15 विकेटो के साथ अब आरसीबी (RCB) के वानिंदु हसरंगा पर्पल कैप की रेस में नंबर 4 पर नजर आ रहे हैं.

 

Tags: अभिषेक शर्मा, ऑरेंज कैप, टी नटराजन, पर्पल कैप,