IPL 2022, SRH vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी ने बताया क्यों रवींद्र जडेजा बतौर कप्तान हो गए फेल, इस खिलाड़ी को दिया जीत का श्रेय

By Aditya tiwari On May 2nd, 2022
IPL 2023

आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सीएसके (CSK) ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. महेंद्र सिंह धोनी ने बताया बतौर कप्तान रवींद्र जडेजा क्यों फेल हुए हैं.

महेंद्र सिंह धोनी ने इन्हें दिया सफलता का श्रेय

IPL 2022, SRH vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान के रूप में वापसी से बदली चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत, 13 रनों से हारी हैदराबाद

IPL 2022, SRH vs CSK: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तान के रूप में वापसी से बदली चेन्नई सुपर किंग्स की किस्मत, 13 रनों से हारी हैदराबाद

हैदराबाद के खिलाफ जीत का श्रेय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने इन खिलाड़ियो को दिया है. जिसके बारें में बात करते हुए धोनी ने पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में कहा कि-

“ मुझे लगता है कि यह डिफ़ेंड करने के लिए एक अच्छा स्कोर था. यह उन मैचों में से एक था जहां हमने अच्छी शुरुआत की और गेंदबाजों को उन क्षेत्रों में गेंदबाजी करने के लिए मजबूर किया जहां हम हिट करना चाहते थे. मैंने हमेशा अपने गेंदबाजों से कहा, आप एक ओवर में 4 छक्के लगा सकते हैं, लेकिन 2 गेंदें जो आप बचाते हैं – अंततः एक उच्च स्कोर वाले मैच में  वे 2 गेंदें हैं जो आपको खेल जीतने में मदद करेंगी.”

रवींद्र जडेजा के कप्तानी पर बोले महेंद्र सिंह धोनी

महेंद्र सिंह धोनी

ms-dhoni RCB vs csk dj bravo no ball

बतौर कप्तान रवींद्र जडेजा (RAVINDRA JADEJA) की फेलियर पर बात करते हुए महेंद्र सिंह धोनी (MS DHONI) ने कहा कि-

“ रवींद्र जडेजा को पिछले सीजन में ही पता था कि उन्हें इस साल कप्तानी करने का मौका दिया जाएगा. वह जानता था और उसके पास तैयारी के लिए पर्याप्त समय था, महत्वपूर्ण यह है कि आप चाहते हैं कि वह टीम का नेतृत्व करे और मैं चाहता था कि बदलाव हो. पहले 2 मैचों में जड्डू को जानकारी दे रहा था और उसके बाद मैंने सभी फैसले उन्ही पर छोड़ दिए.”

उन्होंने आगे कहा कि-

” सीज़न के अंत में, आप नहीं चाहते कि वह महसूस करे कि कप्तानी किसी और ने की थी और मैं टॉस के लिए जा रहा हूँ. कप्तान का काम इतना आसान नहीं होता, मैदान पर आपको वे महत्वपूर्ण निर्णय लेने होते हैं और आपको उन निर्णयों की जिम्मेदारी लेनी होती है.”

Tags: चेन्नई सुपर किंंग्स, महेंद्र सिंह धोनी, रवींद्र जडेजा, सनराइजर्स हैदराबाद,