IPL 2022, SRH vs CSK: केन विलियमसन ने इन खिलाड़ियो को ठहराया हार का जिम्मेदार, बताया किस मोड़ पर हाथ से निकला मैच

By Aditya tiwari On May 2nd, 2022
IPL 2022, DC vs SRH: केन विलियमसन ने इन 2 खिलाड़ियो को ठहराया शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार, उमरान मलिक पर दिया बड़ा बयान

आज पुणे के एमसीए स्टेडियम में आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 46वां मैच खेला गया. जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स (CHENNAI SUPER KINGS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) आमने-सामने थी. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने टॉस जीत गेंदबाजी करने का फैसला किया था. जिसके बाद सीएसके (CSK) की टीम ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. जिस लक्ष्य का पीछा सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम नहीं कर पायी और 13 रनों से मैच हार गई. केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने बताया किस मोड़ पर मैच उनकी टीम के हाथ से निकल गया.

केन विलियमसन ने बताया किस मोड़ पर हाथ से निकला मैच

हार के बाद इसकी वजह बताते हुए पोस्ट मैच प्रेजेटेशन सेरेमनी में केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने कहा कि-

“ जब भी 200 से ज्यादा का टारगेट मिलता है, तो उसका पीछा करना हमेशा से एक चुनौती होती है. मुझे लगता है कि हमने इसका अच्छी तरह से जवाब दिया, लेकिन उन्होंने हमें अपने रनों के साथ दबाव में रखा. हमने बहुत सारे मुकाबले खेले हैं और कई बार कुछ चीजों के साथ बदकिस्मत रहे जो हमारे सामने आई. यह (पिच पर) थोड़ी धीमी थी, हमने अपनी पूरी कोशिश की, लेकिन वाशी (सुंदर) को गेंदबाजी की अहम पारी के दौरान विकेट के रूप में गंवाना हमारे लिए बहुत मुश्किल था.”

अगले मैचों को लेकर बोले कप्तान केन विलियमसन

IPL 2022, SRH vs CSK: टी नटराजन और अभिषेक शर्मा ने पर्पल कैप और ऑरेंज कैप की रेस में बनाया मजेदार, बढ़ा भारतीय खिलाड़ियो की दबदबा

सनराइजर्स हैदराबाद (SUNRISERS HYDERABAD) की टीम अब अपने अगले मैचों में शानदार वापसी करने का प्रयास करेगी. जिसके बारें में बात करते हुए कप्तान केन विलियमसन (KANE WILLIAMSON) ने कहा कि-

“ फिर भी हम खेल को बहुत सारी पॉजिटिविटी के साथ देख सकते हैं, हम अच्छे स्पिनरों के खिलाफ खेलने आए, दिन के अंत में, हमने बहुत लड़ाई दिखाई. हमें बस जुड़े रहने की जरूरत है, हम अच्छा खेल रहे हैं और टूर्नामेंट के पहले हाफ में (5 सीधे जीत के बारे में बात करते हुए) ऐसा किया. हमें बस कुछ चीजों को छूना है, अच्छा आकार देना है और अगले मैच में मजबूत वापसी करनी है.”

Tags: केन विलियमसन, चेन्नई सुपर किंंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद,
Exit mobile version