जो रूट की तारीफ कर बुरे फंसे सौरव गांगुली, सोशल मीडिया में जमकर हो रहे हैं ट्रोल, जानें क्या है पूरा मामला

इंग्लैंड क्रिकेट टीम (ENGLAND CRICKET TEAM) और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (NEWZEALAND CRICKET TEAM) के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लंदन के लॉर्डस में खेला गया। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट (JOE ROOT) के शतकीय पारी से इंग्लैंड ने 5 विकेट से न्यूजीलैंड को हरा दिया। इस मैच में रूट ने 10,000 टेस्ट रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया हैं। क्रिकेट से जुड़ा हर शख्स रूट को उनके कारनामे के लिए शाबाशी दे रहे हैं। बीसीसीआई के चेयरमैन सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने भी रूट की तारीफ करते हुए एक ट्वीट किया था। लेकिन क्रिकेट फैंस ने उन्हें इस बात पर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
जो रूट की तारीफ कर ट्रोल हुए सौरव गांगुली

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट ने अपना 26वां शतक ठोका और टेस्ट क्रिकेट में अपने 10,000 रन पूरे कर लिए हैं। क्रिकेट से जुड़ा हर छोटा बड़ा खिलाड़ी और कई बड़े दिग्गज उनके कारनामे को सलाम करते हुए उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। जो रूट की तारीफ करने वालों की लिस्ट में भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई चेयरमैन सौरव गांगुली भी शामिल हैं। सौरव गांगुली ने रूट की तारीफ करते हुए अपने टि्वटर हैंडल में लिखा- “जो रूट क्या खिलाड़ी हैं, दबाव में क्या पारी खेली हैं, एक सर्वकालिक महान खिलाड़ी।”
Joe Roooooooot ..what a player what a knock under pressure ..an all time great ..@bcci @icc
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) June 5, 2022
लेकिन दादा का ट्वीट फैंस को पसंद नहीं आया। इस टि्वट में सौरव गांगुली वने बीसीसीआई और आईसीसी को भी टैग किया था। जिससे फैंस काफी गुस्से में आ गए और फैंस ने उनके ट्वीट को लेकर जमकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
सौरव गांगुली को ट्रोल करते हुए कुछ फैंस के ट्वीट इस प्रकार है-

Also Support Virat Kohli Like this he is a all time great great great. https://t.co/M5vbOshPHp
— Sahil Patel (@sahilpatel8393) June 5, 2022
The way Ganguly tagged BCCI is peak Indian parent energy. Making sure your board's players see what the other board's players are doing lmao https://t.co/IYeM5CXLYQ
— kalery (@rukozara) June 5, 2022
Arre waah Joe Root is now a bcci player 👏. Can't wait to see him playing with Rohit and Rahul two very good back foot players. England steals players from other countries, this time bcci stole their most important one 😎 https://t.co/sBqSi61oCr
— TD69 (Perry's Version) (@22ReasonsWhy__) June 5, 2022
https://twitter.com/Cricketador/status/1533434220106108929?s=20&t=2mrZz5G6FlgRlZ8fPXRoPQ
https://twitter.com/K1ckbut/status/1533417219807318017?s=20&t=HKpRIRhwImrpMByU_q5Bqw
Tags: इंग्लैंड क्रिकेट टीम, जो रूट, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम, बीसीसीआई, सौरव गांगुली,