“इस आदमी को शर्म आनी चाहिए”- सौरव गांगुली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बारे में बोल गए कुछ ऐसा, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

By Twinkle Chaturvedi On August 11th, 2022
"इस आदमी को शर्म आनी चाहिए"- सौरव गांगुली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के बारे में बोल गए कुछ ऐसा, फैंस ने जमकर लगाई क्लास

सौरव गांगुलीः कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 (CWG 2022) में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया था। भारतीय महिला टीम (INDIAN WOMEN TEAM) और आस्ट्रेलिया महिला टीम (AUSTRALIA WOMEN TEAM) ने शानदार खेल दिखाते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। भारतीय महिला टीम ने आस्ट्रेलिया से फाइनल मैच 9 रन से हारा और सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। भारत भले ही गोल्ड नहीं जीत पायी लेकिन उनके जज्बे को फैंस ने काफी सराहा हैं।

पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई (BCCI) हेड सौरव गांगुली (SOURAV GANULY) ने ने महिला टीम को लेकर हाल ही में एक ट्विट किया हैं, जो फैंस को कतई पसंद नहीं आ रहा हैं, जिसके पश्चात् उन्हें ट्रोल का शिकार होना पड़ा। आइए बताते हैं कि आखिर सौरव गांगुली ने कहा क्या हैं-

भारतीय महिला टीम के बारे में सौरव गांगुली ने कही यह बात

भारतीय महिला क्रिकेट टीम हाल ही में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में खेलते हुए नजर आई थी। महिला टीम का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार रहा हैं, जिसके परिणाम उन्होने फाइनल में भी जगह बनाई। मगर भारत (INDIA) को आस्ट्रेलिया (AUSTRALIA) से फाइनल 9 रन से हारना पड़ा। बेशक भारत के गोल्ड जीतने का सपना टूटा, पर सोशल मीडिया में फैंस महिला टीम की काफी सराहना करते नजर आए।

भारतीय फैंस यह कह रहे हैं कि भले देर हैं लेकिन महिला टीम हर ट्रॉफी पर कब्जा करती जरूर नजर आएगी। बीसीसीआई हेड सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को सिल्वर मेडल के लिए बधाई दी। लेकिन साथ में उन्होने एक बात और कह दी हैं, जो फैंस को कतई पसंद नहीं आ रही हैं। सौरव गांगुली ने ट्विटर के जरिए लिखा हैं कि-

“भारतीय महिला टीम को सिल्वर मेडल जीतने के लिए बधाई, लेकिन वे निराश होकर घर जाएंगे क्योंकि ये मैच उनका था।”

फैंस ने सौरव गांगुली का किया विरोध

एक तरफ पूरा भारत देश महिला क्रिकेट टीम के ऊपर गर्व कर रहा हैं, वहीं दूसरी ओर सौरव का ट्विट देखकर फैंस काफी ज्यदा निराश होते नजर आए। सोशल मीडिया में फैंस सौरव गांगुली का ट्वीट देखकर गुस्से में आ गए। एक यूजर ने उन्हें ट्रोल करते हुए लिखा- “सबसे बड़ी निराशा आप हो” वहीं एक यूजर ने लिखा- “इस आदमी को शर्म आनी चाहिए। ये दुनिया के सबसे शक्तिशाली बोर्ड के अध्यक्ष हैं।”

Tags: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022, बीसीसीआई, भारतीय महिला क्रिकेट टीम, सौरव गांगुली,