BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का सामने आया बड़ा बयान, कहा – “IPL, इंग्लिश प्रीमियर लीग से कमाता है ज्यादा राजस्व”

By Akash Ranjan On June 13th, 2022
BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली का सामने आया बड़ा बयान, कहा - "IPL, इंग्लिश प्रीमियर लीग से कमाता है ज्यादा राजस्व"

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ते खेल टूर्नामेंटों में से एक है। आईपीएल दुनिया के लोगों को तेजी से अपनी तरफ खींच रहा है। इस लीग का मुकाबला कर पाना किसी और टूर्नामेंट के लिए आसान नहीं है। दुनिया का हर क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में खेलना चाहता है और जब भी कोई मैच होता है तो स्टेडियम खचाखच भरा होता है।

जल्द आईपीएल 2023 से 2027 के लिए मीडिया राइट्स का ऐलान हो जाएगा और इसके बाद ये लीग दुनिया की दूसरे सबसे बड़ी स्पोर्ट्स लीग बन जाएगी। लेकिन, इससे पहले बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने क्या कुछ कहा है आइये जानते हैं।

IPL को लेकर सौरव गांगुली ने जाहिर की अपनी खुशी

दरअसल भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) काफी ज्यादा खुश हैं और उनका कहना है कि वह जिस खेल से प्यार करते हैं, उसे देखकर वाकई बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि आईपीएल (IPL) इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले ज्यादा राजस्व उत्पन्न करता है। हाल ही में इंडिया लीडरशिप काउंसिल इवेंट में सौरव गांगुली ने बातचीत करते हुए कहा कि,

“मैंने खेल को विकसित होते देखा है, जहां मेरे जैसे खिलाड़ियों ने कुछ हजार कमाए और अब उनमें करोड़ों कमाने की काबिलियत है। यह खेल प्रशंसकों द्वारा, इस देश के लोगों द्वारा और बीसीसीआई की ओर से चलाया जाता है, जिसे क्रिकेट प्रेमियों के जरिए बनाया गया था।

यह खेल मजबूत है और विकसित होता रहेगा। आईपीएल इंग्लिश प्रीमियर लीग की तुलना में अधिक राजस्व उत्पन्न करता है। यह मुझे खुश और गौरवान्वित महसूस कराता है कि मैं जिस खेल से प्यार करता हूं, वह इतना मजबूत हो गया है।”

आईपीएल आगे और होगा बड़ा

आईपीएल 2022 (IPL 2022) में दो नई टीमें गुजरात टाइटन्स (GT) और लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) के आने से लीग काफी बड़ी हो गई है और अब मैचों की संख्या भी 74 हो गई है। इतना ही नहीं, आगे बीसीसीआई (BCCI) का प्लान 94 मैच एक सीजन में आयोजित करने का भी है।

इसी को ध्यान में रखते हुए अगले पांच साल के लिए मीडिया राइट्स बेचने का फैसला किया है, जिससे मोटी कमाई बोर्ड को होने वाली है। अगर आईपीएल के सभी राइट्स बेस प्राइस पर भी बिकते हैं तो भी बीसीसीआई को एक मैच के लिए करीब 94 करोड़ रुपये मिल सकते हैं।

Tags: BCCI, IPL, मीडिया राइट्स, सौरव गांगुली,
Exit mobile version