हो गया सौरव गांगुली और जय शाह की पॉलिटिक्स का खुलासा! दादा चले ICC के सबसे बड़े अधिकारी बनने और जय शाह….

By Akash Ranjan On September 16th, 2022
हो गया सौरव गांगुली और जय शाह की पॉलिटिक्स का खुलासा! दादा चले ICC के सबसे बड़े अधिकारी बनने और जय शाह....

बीते बुधवार को देश की सुप्रीम कोर्ट ने भले ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को राहत दे दी है, लेकिन अभी भी बोर्ड में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को तीन साल तक और अपने पद पर बने रहने का मौका मिलने के बावजूद वो दूसरी ओर अपनी तैयारी में जुटे चुके है। सौरव गांगुली की निगाहें अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन बनने पर टिकी हुई हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरी खबर।

समाप्त होने वाला है ICC चेयरमैन का कार्यकाल

ICC के चेयरमैन ग्रेग बार्कले (Greg Barclay) का कार्यकाल जल्द ही समाप्त होने वाला है। उनकी जगह लेने के लिए सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) को बड़ा दावेदार माना जा रहा है। चेयरमैन के चुनाव में कुछ बदलाव किए गए हैं और अब लोगों को दो तिहाई वोट हासिल करने की जरूरत नहीं है। अब जो भी व्यक्ति चुनाव में 51 प्रतिशत वोट हासिल कर लेगा उसे चेयरमैन बना दिया जाएगा। नौ डॉयरेक्टर्स का वोट किसी को चेयरमैन बना सकता है।

ICC के सबसे बड़े अधिकारी बनने वाले पांचवें भारतीय बन सकते हैं गांगुली

ख़बर के मुताबिक, सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ICC में जाने का प्रयास कर सकते हैं और यदि वह इसमें सफल रहते हैं तो फिर ICC में सबसे बड़ी जगह हासिल करने वाले पांचवें भारतीय बनेंगे। उनसे पहले शशांक मनोहर (Shashank Manohar) और एन. श्रीनिवासन (N. Srinivasan) ICC के चेयरमैन रह चुके हैं। इससे पहले ICC में भी अध्यक्ष का पद होता था और इस पर दो भारतीय रह चुके हैं। जगमोहन डालमिया (Jagmohan Dalmiya) और शरद पवार (Sharad Pawar) ICC अध्यक्ष रह चुके हैं।

जय शाह बन सकते हैं नए BCCI अध्यक्ष

खबर के मुताबिक, जय शाह (Jay Shah) को नया BCCI अध्यक्ष बनने के लिए 15 स्टेट एसोसिएशन सपोर्ट कर रहे हैं। जल्द ही बोर्ड की सालाना जनरल मीटिंग होने वाली है और इसमें ताजा चुनाव के लिए नोटिस भेजा जा सकता है। बोर्ड के वर्तमान पदाधिकारी इस सितंबर में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। इस बीच यदि गांगुली ने ICC जाने का फैसला लिया तो शाह के लिए काम और आसान हो जाएगा।

2019 में BCCI में आए थे शाह और गांगुली

पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने 23 अक्टूबर, 2019 को BCCI अध्यक्ष का पद संभाला था, जबकि शाह (Jay Shah) 24 अक्टूबर, 2019 को सचिव बने थे। पहले के नियमों के मुताबिक तीन साल लगातार एक पद पर रहने के बाद कूलिंग ऑफ पीरियड आता था और लोगों को ब्रेक लेना होता था। बोर्ड ने इस नियम को बदलने का आग्रह किया था और कूलिंग ऑफ पीरियड को छह साल बाद लागू करने के लिए कहा था।

Tags: जय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड, सौरव गांगुली,