बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने हाल में ही अपना 50वां जन्मदिन मनाया है। इनके जन्मदिन पर उनके चाहने वालों ने सोशल मीडिया पर जमकर शुभकामनाएं और बधाइयां दी है। कल से लेकर आज तक सोशल मीडिया पर हर जगह सौरव गांगुली ही छाए रहे हैं। इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का एक वीडियो वायरल हुआ है जो चर्चा में बना हुआ है।
इस वीडियो में सौरव गांगुली ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं दरअसल इन दिनों अपनी फैमिली के साथ लंदन में मौजूद हैं। जहां से उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
लंदन की सड़कों पर सौरव गांगुली ने लगाए ठुमके
भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली का जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें साफ देखा जा सकता है कि सौरव गांगुली देसी बॉयज फिल्म के गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं वह लंदन की सड़कों पर जोरदार ठुमके लगा रहे हैं उनके साथ इस दौरान उनकी पत्नी और बेटी भी मौजूद है। सौरव गांगुली ने ‘तू मेरा हीरो’ और ‘ओम शांति ओम’ गाने पर ठुमके लगाए हैं। इस वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है।
अगर सौरव गांगुली के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात की जाए तो सौरव गांगुली 20 साल बाद भारत को फाइनल में पहुंचाया था। वहीं लंदन से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। सुना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर भी उनके साथ वहां पर मौजूद हैं। एक ट्विटर पर तस्वीर वायरल हुई है जिसमें सौरव गांगुली की पत्नी डोना के साथ सचिन तेंदुलकर नजर आ रहे हैं।
लंदन में मौजूद सचिन तेंदुलकर
राजीव शुक्ला ने एक लेटेस्ट फोटो वायरल की है जिसमें उनके साथ बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली राजीव शुक्ला और बीसीसीआई के सचिव जैसा भी उनके साथ मौजूद नजर आ रहे हैं इसी के साथ में मास्टर ब्लास्टर कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर ट्विटर पर राजीव शुक्ला ने शेयर की है। सौरव गांगुली ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है, “सौरव गांगुली का 50वां जन्मदिन मनाया है हम उनके खुश और स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं”। सौरव गांगुली के साथ सचिन तेंदुलकर भी अपनी फैमिली के साथ वहां पर मौजूद हैं।
Read More-पाकिस्तानी क्रिकेटर Kamran Akmal के घर बकरीद के 2 दिन पहले हुई चोरी, चोर चुरा ले गए कीमती बकरा
