सौरव गांगुली ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग XI, भारत के सिर्फ़ दो खिलाड़ियों पर जताया भरोसा, नाम जान पकड़ लेंगे अपना माथा

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और मौजूदा बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपने खेल से देश-दुनिया में लोकप्रियता हांसिल की है। सौरव गागुंली (Sourav Ganguly) ने भारत के लिए अपने करियर में 113 टेस्ट मैचों में 7212 रन और 311 वनडे में 11363 रन बनाए हैं।
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपने फैसलों को लेकर हमेशा से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने अपने क्रिकेट करियर के दौरान कई ऐसे फैसले लिए जिनकी वजह से उन्हें विवादों का भी सामना करना पड़ा। लेकिन दादा तो दादा ठहरे, वह कभी किसी के आगे झुके नहीं। तो आइए जानते हैं क्या है सौरव गांगुली की ऑलटाइम बेस्ट प्लेइंग इलेवन और किन दो भारतीय खिलाड़ियों को किया शामिल।
इन दो भारतीय खिलाड़ियों को मिली जगह

सौरव गांगुली (SOURAV GANGULY) ने अपनी टीम में सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ियों को शरीक किया है। उन्होंने अपनी टीम में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर (SACHIN TENDULKAR) और क्रिकेट की दीवार कहे जाने राहुल द्रविड़ (RAHUL DRAVID) को शामिल किया है। बाकी टीम भारतीय टीम किसी दिग्गज को उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी है। अब उन्होंने ऐसा क्यों किया है, यो तो दादा ही जान सकते हैं।
धोनी को नहीं मिली टीम में एंट्री

हैरानी की बात ये है कि सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने अपनी इस ऑलटाइम फेवरेट प्लेइंग 11 में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) और सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) को जगह नहीं दी है। इन दोनों खिलाड़ियों ने टीम इंडिया के लिए अपने करियर के दौरान काफी शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद गांगुली की ऑलटाइम फेवरेट इलेवन में ये जगह बनाने में नाकाम रहे।
गांगुली की बेस्ट प्लेइंग इलेवन

मैथ्यू हेडन (ऑस्ट्रेलिया), एलिस्टर कुक (इंग्लैंड), राहुल द्रविड (भारत), सचिन तेंदुलकर (भारत), जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका), रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया), कुमार संगकारा (श्रीलंका), शेन वॉर्न (ऑस्ट्रेलिया), डेल स्टेन (दक्षिण अफ्रीका), मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका), ग्लेन मैक्ग्रा (ऑस्ट्रेलिया)।
Tags: ऑल टाइम बेस्ट प्लेइंग XI, सौरव गांगुली,