SMAT 2022: W,W,W,W…, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आई उमरान मलिक नाम की बुलेट ट्रेन, 150 की स्पीड से महाराष्ट्र की टीम को रौंदा

By Akash Ranjan On October 16th, 2022
SMAT 2022: W,W,W,W…, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आई उमरान मलिक नाम की बुलेट ट्रेन, 150 की स्पीड से महाराष्ट्र की टीम को रौंदा

उमरान मलिक (Umran Malik):सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (Syed Mushtaq Ali Trophy)2022 में बीते शुक्रवार को एलिट ग्रुप सी में महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर के बीच मैच खेला गया जहां महाराष्ट्र ने जम्मू-कश्मीर को 3 विकेट से हराया। जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए, 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

इसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम ने 19.3 ओवर में 7 विकट के नुकसान पर 176 रन बनाए। भले ही जम्मू-कश्मीर यह मैच हार गई हो लेकिन ऑलरांउडर अब्दुल समद (Abdul Samad) और तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik) ने सबका दिल जीत लिया।

उमरान मलिक की गेंदबाज़ी के आगे महाराष्ट्र टीम हुई फेल

जम्मू-एक्सप्रेस नाम से मशहूर रफ्तार के सौदागर तेज गेंदबाज उमरान मलिक (Umran Malik ) ने महाराष्ट्र के खिलाफ खेले पिछले मुकाबले में 4 ओवर गेंदबाजी करते हुए 27 रन लुटाकर 4 विकेट चटकाए है। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट शानदार रहा। मैच के दौरान मलिक अपनी तेज रफ्तार भरी गेंदबाजी से विपक्षी बल्लेबाज को डराने में कामयाब रहे। आपतो बता दे कि उमरान मलिक ने भारत के लिए 3 टी20 मुकाबले खेले है। इन मुकाबलो में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने शानदार इकोनॉमी से 2 विकेट झटके है।

टी20 वर्ल्ड कप में उमरान मलिक हुए नज़रअंदाज़

गौरतलब है कि उमरान मलिक (Umran Malik) आईपीएल 2022 की देन रहे हैं। इस सीजन में उन्होंने बेहद ही दमदार प्रदर्शन किया है। यही कारण रहा कि उन्हें टीम इंडिया में डेब्यू करने का मौका मिला। उन्होंने इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए उमरान मलिक ने कुल 22 विकेट चटकाए थे।

वहीं, इस खिलाड़ी ने इस सीजन की दूसरी सबसे तेज गति 157 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी की थी लेकिन उनके इस रिकॉर्ड को फ़ाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन ने तोड़ दिया। फ़ाइनल में उन्होंने 157.3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की गेंद फेंकी थी। बता दें कि टीम इंडिया (Team India) के लिए तीन टी20 मैचों में मलिक 2 विकेट चटका चुके हैं। अच्छे प्रदर्शन के बावजूद भी इस खिलाड़ी को विश्व कप की टीम में नहीं चुना गया।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अब्दुल समद का भी शानदार प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर के हरफनमौला ऑलराउंडर खिलाड़ी अब्दुल समाद ने महाराष्ट्र के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 33 गेंदो में 55 रनो की आतिशी अर्धशतकीय पारी खेली। इस दौरान उनकी पारी में 4 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। हालांकि तमाम मेहनत के बावजूद समाद जम्मू कश्मीर को जीत दिलाने में असफल रहे।

आईपीएल 2022 में अब्दुल समाद भी सनराईजर्स की तरफ से खेलते हुए नजर आते है। उन्होंने 25 मुकाबलो में 226 रन बनाए हैं। हालांकि, इस साल 2022 में उन्हें सिर्फ दो मुकाबले ही खेलने का मौका मिला। अटकले लगाई जा रही थी कि उन्हें टी20 मुकबलो के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाएगा। लेकिन उन्हें भी उमरान (Umran Malik ) की तरह नजरअंदाज कर दिया गया।

Tags: अब्दुल समद, उमरान मलिक, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022,