SMAT 2022 Final: मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 3 विकेट से हरा कर जीता सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी, सरफ़राज़ खान बने हीरो

By Akash Ranjan On November 5th, 2022
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मुंबई

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT 2022 Final) का फाइनल मैच मुंबई और हिमाचल प्रदेश (MUM vs HP) के बीच आज यानी शनिवार 05 नवंबर को कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान (Eden Gardens, Kolkata) पर शाम 4:30 बजे से खेला गया। इस मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। मालूम हो कि दोनों टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेल रही थी।

वही इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए हिमाचल ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाये थे। जिसके जवाब में मुंबई की टीम ने 19.3 ओवर में 146 रन बना कर इस मैच को जीत लिया है। बता दें कि मुंबई ने इस सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को पहली बार जीता है।

यह भी पढ़ें : Syed Mushtaq Ali Trophy: 4,4,6 भारतीय टीम के धाकड़ ओपनर ईशान किशन का कमाल, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जड़ा तूफानी शतक

हिमाचल प्रदेश की पारी, 20 ओवर में 143/8

इस मुकाबले में हिमाचल की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। 10 रन के स्कोर पर टीम का पहला विकेट गिरा था अंकुश बैंस चार रन बनाकर आउट हुए थे। इसके बाद सुमीत वर्मा भी आठ रन बनाकर आउट हो गए। इस समय टीम का स्कोर 20 रन था। हालांकि, निखिल गंगटा ने 14 गेंद में 22 रन बनाकर हिमाचल की पारी को लय दी, लेकिन वह आठवें ओवर में आउट हो गए। यहां पर हिमाचल की टीम बिखर गई और सात रन के अंतराल पर टीम के पांच विकेट गिर गए।

58 रन पर छह विकेट गंवाकर हिमाचल की टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन आकाश वशिष्ठ और एकांत सेन ने 60 रन की साझेदारी कर टीम का स्कोर 118 रन तक पहुंचाया। आकाश 22 गेंद में 25 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, एकांत सेन ने 29 गेंद में 37 रन बनाए। अंत के ओवरों में मयंक डागर ने 12 गेंद में 21 रन बनाकर अपनी टीम का स्कोर 143 रन तक पहुंचा दिया। मुंबई के लिए तनुष कोत्यान और मोहित अवस्थी ने तीन-तीन विकेट लिए। अमन हकीम खान और शिवम दुबे को एक-एक विकेट मिला।

मुंबई की पारी, 19.3ओवर में 146/7

144 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की टीम का स्कोर दो विकेट के नुकसान पर 50 रन के पार जा पंहुचा। यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर ने मुंबई की पारी को संभाला। पृथ्वी शॉ आठ गेंद में 11 रन और कप्तान अजिंक्य रहाणे पांच गेंद में एक रन बनाकर आउट हुए। हिमाचल के लिए दोनों विकेट कप्तान ऋषि धवन ने लिए। आठ ओवर के बाद मुंबई का स्कोर दो विकेट पर 57 रन था।

अंत में सरफ़राज़ खान ने मुंबई की पारी को संभाला और जीत की दहलीज़ तक ले गए। जहां एक वक़्त तक हिमाचल ने मुंबई के खेमे से जीत को अपनी और खींच लिया था, वही सरफ़राज़ खान ने शानदार बल्लेबाज़ की, उन्होंने 31 गेंदों पर 36 रन बनाये।

SMAT 2022 Final, MUM vs HP : दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

मुंबई: पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, सरफराज खान (विकेटकीपर), शिवम दुबे, शम्स मुलानी, तनुश कोटियन, अमन हकीम खान, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी।

हिमाचल प्रदेश: प्रशांत चोपड़ा, अंकुश बैंस (विकेटकीपर), सुमीत वर्मा, आकाश वशिष्ठ, निखिल गंगटा, एकांत सेन, ऋषि धवन (कप्तान), सिद्धार्थ शर्मा, मयंक डागर, कंवर अभिनय सिंह, वैभव अरोड़ा।

Tags: ईडन गार्डन, मुंबई और हिमाचल प्रदेश, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी,