SLW vs PAKW: श्रीलंकाई महिला टीम ने पाकिस्तान का घमंड तोड़ते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में दर्ज की 1 रनों से धमाकेदार जीत

By Twinkle Chaturvedi On October 13th, 2022
SLW vs PAKW: श्रीलंकाई महिला टीम ने पाकिस्तान का घमंड तोड़ते हुए सेमीफाइनल मुकाबले में दर्ज की 1 रनों से धमाकेदार जीत

श्रीलंका बनाम पाकिस्तानः वूमेंस एशिया कप (WOEMNS ASIA CUP) 2022 के सेमीफाइनल मुकाबले आज खेले जा रहे थे। भारत (INDIA) और थाईलैंड (THAILAND) के बीच हुआ पहला सेमीफाइनल मुकाबला पूरे तरीके से एकतरफा था जिसके चलते भारतीय महिला टीम ने 74 रनों से जीत दर्ज की थी। दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) के बीच खेला जा रहा था, जो काफी ज्यादा रोमांचक था।

इस रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने मात्र 1 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल का टिकट अपने नाम कर लिया हैं। यानि की अब एशिया कप 2022 के फाइनल में हमें श्रीलंका और भारत के बीच टक्कर देखने को मिलेगी। आज पाकिस्तान और श्रीलंका का मैच कैसा था, आइए इसकी जानकारी आपको देते हैं।

गिरते पड़ते श्रीलंका ने बनाए थे 122 रन

आज श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिस पर पूरे तरीके से टीम खड़ी उतर नहीं पायी। ओपनिंग के लिए चमारी अटापटच्टु और अनुष्का संजीवनी उतरी थी, लेकिन दोनों के बीच की साझेदारी मात्र 23 रन पर ही टूट गई। अनुष्का संजीवनी (ANUSHKA SANJIVANI)  ने मोर्चा थोड़ा संभालते हुए 26 रनों की पारी खेली।

उसके बाद तीन नंबर पर उतरी हर्षिता मंडावी (HARSHITA MANDAVI) ने 35 रन की पारी खेल टीम को संभालने की कोशिश की। उसके बाद फिर सारे बल्लेबाज थोड़े रन जोड़ने के बाद आऊट होते दिखे। इस तरह गिरते पड़ते श्रीलंकाई महिला टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 122 रन बनाए।

पाकिस्तान ने की थी शानदार शुरूआत

123 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने पहला विकेट 31 रन पर खोया। लेकिन तीन नंबर पर उतरी कप्तान बिस्माह मारूफ (BISMAH MAROOF) ने जीत दिलाने की ठान ही ली थी, बिस्माह ने 41 गेंदों में 42 रनों की कप्तानी पारी जरूर खेली लेकिन वह टीम को मुसिबत में छोड़कर आऊट हो गयी। उसके बाद पाकिस्तान की हरफनमौला खिलाड़ी निदा दार (NIDA DAR) क्रिज पर थी उनके क्रिज पर होने से पाकिस्तान की जीत की उम्मीद पूरी तरह से पक्की लग रही थी।

निदा दार के रनआऊट ने बदली श्रीलंका की किस्मत

पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में सिर्फ 8 रनों की ही दरकार थी। 26 गेंदों में 26 रनों के साथ खेल रही निदा दार (NIDA DAR) की मौजूदगी से यह मुमकिन लग रहा था। लेकिन उन्हें 26 रन के स्कोर कविशा दिल्हारी (KAVISHA DILHARI) ने अनुष्का संजीवनी (ANUSHKA SANJIVANI) के हाथों रन आऊट कर दिया।

दरअसल निदा दार जीत के लिए एक रन भागी थी लेकिन वह रन ले नहीं पाती और रन आऊट हो गयी। जिसके बाद पाकिस्तान के फाइनल का सपना चूर-चूर हो गया। पाकिस्तान 20 ओवर के अंत तक सिर्फ 121 रन ही बना पायी। श्रीलंका ने इस रोमांचक जीत के बाद फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

Tags: निदा दार, भारत बनाम थाईलैंड, वूमेंस एशिया कप 2022, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,