SLC ने श्रीलंका के पूर्व Captain Arjun Ranatunga के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का किया फैसला, 2 अरब रुपया का मांगा गया हर्जाना

By Satyodaya On August 17th, 2022
SLC ने श्रीलंका के पूर्व Captain Arjun Ranatunga के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का किया फैसला,2 अरब रुपया का मांगा गया हर्जाना

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा (Captain Arjun Ranatunga) और सीएलसी के बीच लड़ाई काफी तगड़ी बढ़ चुकी है। SLC यानी श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति खिलाफ झूठे और आपत्तिजनक बयान देने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। जिसको लेकर SLC ने बहुत बड़ा बयान दिया है और वही SLC ने उन पर 2 अरब रुपए का हर्जाना भी मांगा है। श्रीलंका क्रिकेट टीम के अर्जुन रणतुंगा कप्तान भी रह चुके हैं। इन्होंने अपनी कप्तानी में 1996 में एक वर्ल्ड कप जिताया था उन्होंने अपने करियर में 93 टेस्ट मैच खेले और वही 269 वनडे मैच खेले हैं।

SLC ने दिया बड़ा बयान

एसएलसी ने एक बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा है कि एसएलसी कार्यकारी समिति ने सोमवार को एक आपातकाल बैठक बुलाई जिसमें उन्होंने अर्जुन रणतुंगा द्वारा हाल ही में किए गए झूठे अपमानजनक और विकृत बयान पर व्यापक विचार-विमर्श के बाद उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया गया है रणतुंगा ने दुर्भावनापूर्ण इरादे से बात की है जो कि बेहद ही अपमानजनक है। एसएलसी की संभावना को बहुत ही ठेस पहुंची है और प्रतिष्ठा को भी नुकसान पहुंचाया गया है। जिसके चलते अब अर्जुन रणतुंगा पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूर्व कप्तान से मांगा गया हर्जाना

श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति के सदस्यों ने अर्जुन रणतुंगा को एक मांग पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने हर्जाना भी मांगा है। दरअसल आपको बता दें ऐसी प्रशंसकों ने पूर्व कप्तान से झूठे और अपमानजनक बयान को लेकर जाने की मांग की है यह हर्जाना 2 अरब रुपए का मांगा गया है।

दरअसल आपको बता दें अर्जुन रणतुंगा श्रीलंका में राष्ट्रीय खेल परिषद के चीफ है कार्यकारी समिति के सदस्यों ने उन्हें लेटर साफ डिमांड भेजा है। श्रीलंका क्रिकेट की कार्यकारी समिति और अर्जुन रणतुंगा के बीच काफी दिनों से लड़ाई चल रही है अब इसका अंतिम चरण आ गया है जिसमें पूर्व कप्तान पर है। हर्जाने के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही का भी दावा किया गया है।

Read More-ZIM vs IND: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर जिम्बाब्वे दौरे से बाहर, आरसीबी के इस खिलाड़ी को मिला डेब्यू का मौका

Tags: SLC, कप्तान अर्जुन रणतुंगा, श्रीलंका,
Exit mobile version