SL vs PAK: पाकिस्तान का विकेट गिरा तो की वानिंदु की नकल, हसरंगा की फैन निकली पाकिस्तानी लड़की, देखें VIDEO

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाना है। लेकिन इस फाइनल मैच से पहले दोनों टीमें सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में आमने सामने थी। इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया था। श्रीलंकाई गेंदबाज़ो ने अपने कप्तान के फैसले को बिलकुल सही साबित किया। इस मैच में वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga)के कुछ पाकिस्तानी फैंस भी नज़र आये। उन्ही में से एक फैन गर्ल ने कुछ ऐसा किया जिसका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।
पाकिस्तान का विकेट गिरा तो की वानिंदु की नकल

श्रीलंका के स्टार गेंदबाज़ वानिन्दु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने पाकिस्तान के खिलाफ इस मैच में कहर गेंदबाज़ी की। बैक टू बैक विकेट लेके पाकिस्तान को बैकफुट पर ढकेल दिया। इस बीच विकेट लेने के बाद पाकिस्तानी फैन गर्ल ने वानिन्दु हसरंगा की नक़ल करने की कोशिश की जिसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है और शेयर भी कर रहे है। आप यहाँ नीचे यह वीडियो देख सकते है।
यहाँ देखे वीडियो
— Nishant Rawat (@Nishant92787730) September 9, 2022
ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 के मुकाबलों को जीतकर श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) ने फाइनल मैच के लिए अपनी सीट बुक कर चुकी है। लेकिन उससे पहले एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) का वार्मअप, पाकिस्तान और श्रीलंका, के बीच दुबई स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया।
बतौर कप्तान दसुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 124 रन बना कर मैच जीत लिया।
Tags: एशिया कप 2022, वानिन्दु हसरंगा, श्रीलंका और पाकिस्तान,