SL vs PAK: प्लेयर ऑफ द मैच वानिंदु हसरंगा ने खोला अपनी फिरकी गेंदबाज़ी का राज़, बताया कैसे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को नचाया

By Akash Ranjan On September 10th, 2022
SL vs PAK: प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर वानिंदु हसरंगा ने खोला अपनी फिरकी गेंदबाज़ी का राज़, बताया कैसे पाकिस्तानी बल्लेबाज़ों को नचाया

पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका टीम ने 5 विकेट से जीत हासिल की। टीम की जीत के हीरो धाकड़ गेंदबाज वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) रहे। उन्होंने टीम के लिए गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान दिया। पाकिस्तान की टीम महज 121 रन बनाकर ही सिमट गई। टीम की सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हसरंगा रहे। उन्होंने टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। जिसके चलते उन्हें मैच खत्म होने के बाद प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब सौंपा गया।

वानिंदु हसरंगा ने अपने खेल प्रदर्शन को लेकर दिया बयान

श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा (Wanindu Hasaranga) ने टीम के लिए काफी बेहतरीन प्रदर्शन दिखाया। उन्होंने बल्ले और गेंद से टीम के लिए पूरा सहयोग दिया। हालांकि वह टीम के लिए ज्यादा लंबी पारी नहीं खेल सके, लेकिन उन्होंने श्रीलंका की पारी का अंत शानदार अंदाज में किया। हसरंगा(Wanindu Hasaranga) ने अंतिम ओवर की 3 गेंदों में दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इस प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला, जिसके बाद वह काफी खुश नजर आए। उन्होंने मैच प्रेज़न्टैशन में कहा,

“मैं वास्तव में खुश हूं क्योंकि पिछले कुछ मैचों में मैंने कुछ रन दिए हैं, लेकिन आज मैंने विकेटों के साथ जोरदार वापसी की है। पहले दो ओवर, मैंने सिर्फ डॉट गेंद डालने और दबाव बनाने की कोशिश की। मैं हमेशा सकारात्मक रूप से पिच पर आना चाहता हूं और अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहता हूं।”

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 के मुकाबलों को जीतकर श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) ने फाइनल मैच के लिए अपनी सीट बुक कर चुकी है। लेकिन उससे पहले एशिया कप फाइनल (Asia Cup Final) का वार्मअप, पाकिस्तान और श्रीलंका, के बीच दुबई स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में कप्तान दसुन शनाका ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दसुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.1 ओवर में 121 रन बना कर ऑलआउट हो गई। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम ने 17 ओवर में 5 विकेट के नुक्सान पर 124 रन बना कर मैच जीत लिया।

Tags: पाकिस्तान, प्लेयर ऑफ़ द मैच, वानिंदु हसरंगा,
Exit mobile version