SL vs PAK: फाइनल भिड़त से पहले सारे दांव-पेच आजमाते हुए नजर आएंगे बाबर आजम, श्रीलंका के खिलाफ ऐसी होगी प्लेइंग 11

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जाएगा। यह पहले से ही साफ हैं कि एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की खेलते हुए दिखाई देगी। इसलिए यह मैच फाइनल से पहले के रोमांच को देखने जैसा रहेगा।
पाकिस्तान की टीम ने पहली हार के बाद जो लय पकड़ी वह शानदार हैं। पाकिस्तान इस पूरे टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ एक मैच हारी हैं। श्रीलंका के खिलाफ होने वाला मुकाबला काफी ज्यादा अहम रहने वाला हैं। बाबर आजम (BABAR AZAM) को एक आइडिया मिल जाएगा कि फाइनल में टीम की कॉबिनेशन कैसी रहनी चाहिए। क्योंकि श्रीलंका भी इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। आइए जानते हैं श्रीलंका के खिलाफ अहम मुकाबले में बाबर आजम की प्लेइंग 11 क्या रहेगी।
बाबर आजम को लेनी पड़ेगी अपनी जिम्मेदारी
इस पूरे एशिया कप में हमने बाबर आजम (BABAR AZAM) के बल्ले को बोलते हुए नहीं देखा हैं। अब उनकी टीम फाइनल में प्रवेश कर चुकी हैं। ऐसे में अब उनका बल्ला चलना काफी ज्यादा अहम हैं। उनकी एक गलती यहां से टीम को नुकसान में डाल सकती हैं। श्रीलंका के खिलाफ बाबर आजम को अपने फॉर्म को खोजना ही होगा।
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) की ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी। रिजवान अफगानिस्तान के खिलाफ सस्ते में पवेलियन जरूर लौटे थे।
लेकिन उनका फॉर्म इस वक्त कातिलाना हैं। तीन नंबर पर फखर जमन (FAKHAR ZAMAN) नजर आएंगे। फखर जमन पिछले मैचों में शानदार नजर आए थे। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ 5 रन पर रन आऊट जरूर हुए थे। लेकिन तीन नंबर के पोजिशिन पर अफगानिस्तान के खिलाफ भी उनके ऊपर जिम्मेदारी काफी ज्यादा रहेगी।
पाकिस्तान मिडिल ऑर्डर
चार नंबर पर इफ्तिखार अहमद (IFTIKHAR AHMED) नजर आएंगे। अहमद ने अफगानी टीम के खिलाफ 30 रन की योगदान पारी खेली थी। मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) नंबर-5 पर नजर आ सकते हैं। वहीं अफगानिस्तान के खिलाफ मैन ऑफ द मैच रहे शादाब खान (SHADAB KHAN) नंबर-6 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी लेते हुए नजर आ सकते हैं।
नंबर-7 पर असिफ अली (ASIF ALI) नजर आएंगे। इनके शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान मुकाबला जीतती हुई नजर आ सकती हैं। आठ नंबर पर खुशदिल शाह (KHUSDIL SHAH) नजर आएंगे। यह खिलाड़ी अपने आक्रमक शॉर्ट खेलने के लिए माहिर हैं। उम्मीद होगी पाकिस्तान को जीत में यह योगदान देते हुए नजर आए।
इन गेंदबाजों के साथ उतरेंगे बाबर आजम
मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) शादाब खान (SHADAB KHAN) के बाद टीम में स्पिनर का किरदार निभाएंगे। दोनों ही खिलाड़ियों ने पिछले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। नसीम शाह (NASEEN SHAH) ने पाकिस्तान के लिए पिछले मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार खेल दिखाया था। मोहम्मद हसनैन (MOH. HASNAIN) और हरिस रॉफ (HARIS RAUF) टीम में अन्य गेंदबाज के रूप में शामिल रहेंगे।
श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हरिस रौफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन
Tags: एशिया कप 2022, पाकित्सान क्रिकेट टीम, बाबर आजम, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,