SL vs PAK: फाइनल मुकाबले में श्रीलंका का पत्ता साफ कर पाकिस्तान बनेगी चैंपियन, जानें बाबर आजम की सेना में किन 11 खिलाड़ियों को मिलेगी जगह

बाबर आजमः एशिया कप 2022 (ASIA CUP) का यह सीजन अब अपने अंतिम चरण पर आ चुका हैं। 11 सितंबर को एशिया कप पर राज़ करने वाली टीम का पता चल जाएगा। श्रीलंका (SRILANKA) और पाकिस्तान (PAKISTAN) दोनों ही पहले एशिया कप का ताज़ अपने सर सज़ा चुकी हैं। श्रीलंका 5 बार वहीं पाकिस्तान 2 बार टाइटल अपने नाम कर चुकी हैं। पाकिस्तान टीम की टूर्नामेंट की शुरूआत शानदार नहीं थी।
अपने सबसे बड़े राइवल भारत (INDIA) से टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद टीम शानदार नजर आई। लेकिन सुपर-4 के आखिरी मुकाबले में पाकिस्तान को श्रीलंका से 5 विकटों से हार का सामना करना पड़ा था। फाइनल में टीम को अपना शानदार खेल दिखाना होगा। आइए फाइनल के इस अहम मुकाबले में बाबर आजम की प्लेंग 11 क्या रहेगी। जानते हैं-
बाबर आजम को दिखाना होगा अपना शानदार फॉर्म
इस पूरे एशिया कप में हमने बाबर आजम (BABAR AZAM) के बल्ले को बोलते हुए नहीं देखा हैं। श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में उन्होंने 30 रनों की पारी जरूर खेली लेकिन वह बहुत ही धीमी पारी थी। अब उनकी टीम फाइनल खेलने वाली हैं। ऐसे में अब उनका बल्ला चलना काफी ज्यादा अहम हैं। उनकी एक गलती यहां से टीम को नुकसान में डाल सकती हैं।
फाइनल में बाबर आजम को शानदार पारी खेली होगी। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) की ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आएगी। रिजवान श्रीलंका के खिलाफ सस्ते में पवेलियन जरूर लौटे थे।
तीन नंबर पर फखर जमन (FAKHAR ZAMAN) नजर आएंगे। फखर जमन पिछले मैचों में शानदार नजर आए थे। पिछले दो मैचों में फखर जमन सस्ते में पवेलियन लौटते हुए नजर आए हैं। रिजवान और बाबर के बाद टीम की सबसे बड़ी जिम्मेदारी उनके ऊपर ही हैं। इसलिए उन्हें अपना विकेट बचाकर बल्लेबाजी करने की जरूरत हैं।
पाकिस्तान मिडिल ऑर्डर
चार नंबर पर इफ्तिखार अहमद (IFTIKHAR AHMED) नजर आएंगे। श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखरती हुई नजर आई थी। लेकिन यह खिलाड़ी अब तक शानदार नजर आए हैं इसलिए फाइनल में बल्लेबाजी क्रम से उम्मीद जताई जा रही हैं। मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) नंबर-5 पर नजर आ सकते हैं। शादाब खान (SHADAB KHAN) नंबर-6 पर बल्लेबाजी की जिम्मेदारी लेते हुए नजर आ सकते हैं।
नंबर-7 पर असिफ अली (ASIF ALI) नजर आएंगे। इनके शानदार बल्लेबाजी से पाकिस्तान मुकाबला जीतती हुई नजर आ सकती हैं। आठ नंबर पर खुशदिल शाह (KHUSDIL SHAH) नजर आएंगे। यह खिलाड़ी अपने आक्रामक शॉर्ट खेलने के लिए माहिर हैं। उम्मीद होगी पाकिस्तान को जीत में यह योगदान देते हुए नजर आए।
यह गेंदबाज जीताते नजर आएंगे फाइनल
मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ) शादाब खान (SHADAB KHAN) के बाद टीम में स्पिनर का किरदार निभाएंगे। शादाब खान पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे। दोनों ही खिलाड़ी टीम के लिए गेंद और बल्ले दोनों से तहलका मचाते हुए नजर आए। फाइनल में पाकिस्तान की टीम इन दोनों खिलाड़ी से ऑलराऊंड प्रदर्शन की उम्मीद जता रही होगी।
नसीम शाह (NASEEN SHAH) पिछले मुकाबले का हिस्सा नहीं थे लेकिन फाइनल में वो टीम के लिए वापस से एक्स-फैक्टर बनते हुए नजर आ सकते हैं। मोहम्मद हसनैन (MOH. HASNAIN) और हरिस रॉफ (HARIS RAUF) टीम में अन्य गेंदबाज के रूप में शामिल रहेंगे।
एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग 11
बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, फखर जमन, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, असिफ अली, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हरिस रौफ, नसीम शाह, मोहम्मद हसनैन।
Tags: एशिया कप 2022, एशिया कप फाइनल, बाबर आजम, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,