ASIA CUP 2022: श्रीलंका और पाकिस्तान के मिनी फाइनल के बाद क्या सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची में हुआ बदलाव?, देखें कौन हैं टॉप पर

By Twinkle Chaturvedi On September 10th, 2022
ASIA CUP 2022: श्रीलंका और पाकिस्तान के मिनी फाइनल के बाद क्या सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची में हुआ बदलाव?, देखें कौन हैं टॉप पर

एशिया कप 2022 (ASIA CUP) के सुपर-4 का आखिरी मुकाबला पाकिस्तान (PAKISTAN) और श्रीलंका (SRILANKA) के बीच 9 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में खेला जा रहा था। यह मैच फाइनल से पहले का एक फाइनल ही था। इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान 10 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 121 रन ही बना पाई थी। श्रीलंकाई टीम ने पाथुम निशांका के 55 रनों की नाबाद पारी के चलते 5 विकेट से जीत प्राप्त कर ली हैं। इस जीत के साथ श्रीलंकाई टीम पूरे सुपर-4 स्टेज में अजेय रही हैं। आइए इस जीत के बाद एशिया कप 2022 के सर्वाधिक रन और विकेट लेने वाली सूची पर एक नजर डालते हैं हैं-

विराट कोहली बनें हुए हैं नंबर-1 स्थान पर

एशिया कप 2022 में आज के हुए मैच के बाद सूची में कुछ बदलाव नजर नहीं आ रहे हैं। विराट कोहली (VIRAT KOHLI) एशिया कप 2022 के 5 मैचों में 276 रन अपने नाम कर लिए हैं। जिससे वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पहले पायदान पर हैं।पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान (MOH. RIZWAN) 5 मैचों में 226 रन के साथ दूसरे पायदान, अफगानिस्तानी खिलाड़ी इब्राहिम जद़रान (IBRAHIM ZADRAN) 5 मैचों में 196 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं।

श्रीलंकाई खिलाड़ी पाथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) ने आज अपनी टीम को जीत दिलाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 55 रनों की नाबाद पारी खेली। जिसके चलते वह इस लिस्ट में 5 मैचों में 165 रनों के साथ चौथे नंबर पर आ गए हैं।  श्रीलंकाई खिलाड़ी कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) 5 मैचों में 155 रनों के साथ के साथ पांचवें पायदान पर हैं।

भुवनेश्वर कुमार अब भी हैं नंबर-1 गेंदबाज

भुवनेश्वर कुमार (BHUVENSHWAR KUMAR) ने  एशिया कप 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में नंबर-1 पायदान पर हैं। भुवी ने 5 मैचों में कुल 11 विकेट अपने नाम किए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद नवाज (MOH. NAWAZ)  5 मैचों में 8 विकेट के साथ दूसरे पायदान पर हैं।

तीसरे पायदान पर 7 विकटो के साथ अफगानिस्तान के गेंदबाज मुजिब उर रहमान (MUJIB UR REHMAN) हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी शादाब खान (SHADAB KHAN) भी अपने 7 विकेटों के साथ और श्रीलंकाई खिलाड़ी दिलशन मधुशंका ने अपने 6 विकटों के साथ  लिस्ट में आगे हैं।

Tags: एशिया कप 2022, पाछुम निशांका, भुवनेश्वर कुमार, विराट कोहली, श्रीलंका बनाम पाकिस्तान,
Exit mobile version