SL vs PAK: एशिया कप के फाइनल मैच में ऐसी होगी श्रीलंका की प्लेइंग-XI, पाकिस्तान का चैंपियन बनने का सपना रह जायेगा सपना

एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताबी मुकाबला 11 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान (PAK vs SL) के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में शाम 7: 30 बजे से शुरू होगा। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला गया इस मैच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान (SL vs PAK) को मात देकर एशिया कप अपने नाम करना चाहेगी, आइये नजर डालते है श्रीलंका किस प्लेइंग एलेवन के साथ मैदान में उतर सकती है।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की बल्लेबाज़ी

पाकिस्तान (PAK vs SL) के खिलाफ श्रीलंका की सलामी जोड़ी की बात करें तो इस भूमिका में पथुम निसंका (Pathum Nissanka) और कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) नजर आ सकते हैं। इन दोनों को पाकिस्तान के खिलाफ (PAK vs SL) पारी की शुरुआत करते देखा जा सकता है।
पिछले मुकाबले में इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी। पथुम ने टीम के लिए 52 रन की पारी खेली तो कुसल ने 37 गेंदों में 57 रन जोड़े। कुसल छक्के-चौके जड़ने के लिए जाने जाते हैं।
वह छक्के-चौकों की मदद से चंद ही गेंदों में टीम के लिए खूब रन बटोरने का दमखम रखते हैं। इनके अलावा पथुम भी उन बल्लेबाजों में से एक हैं जो एक बार क्रीज़ पर ज्यादा देर तक टिक जाएं तो वह अपने बल्ले से ढेर सारे रन बरसाने की काबिलियत रखते हैं। ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि ये दोनों बल्लेबाज अपनी इस फॉर्म का नजराना पेश करेंगे।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की गेंदबाजी

पाकिस्तान (PAK vs SL) के खिलाफ टीम के पास तेज गेंदबाजी के लिए असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका, और चमिका करुणारत्ने हैं। इनके अलावा टीम के कप्तान दासुन शनाका खुद तेज गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। वहीं स्पिनर के रूप में टीम के पास वनिन्दु हसरंगा और महेश थीक्षाणा का विकल्प मौजूद है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी साबित हो सकती है।
क्योंकि के बल्लेबाज इस समय कुछ खास नहीं कर रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जहां टीम के बल्लेबाजों ने अपनी दमदार बल्लेबाजी की मदद से टीम को हारे हुए मैच में जीत दिलाई। ऐसे में अब पकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाजों को अपना दम दिखानाा होगा।
फाइनल मैच के लिए श्रीलंका की प्लेइंग-XI

श्रीलंका टीम: दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्संका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।
Tags: एशिया कप, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका और पाकिस्तान,