SL vs PAK: एशिया कप के फाइनल मैच में ये होगी श्रीलंका की सलामी जोड़ी, पिछले मैच में पाकिस्तान के गेंदबाज़ो की निकाली थी हवा

एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताबी मुकाबला 11 सितंबर यानी रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान (PAK vs SL) के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में शाम 7: 30 बजे से शुरू होगा। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला गया इस मैच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान (SL vs PAK) को मात देकर एशिया कप अपने नाम करना चाहेगी, आइये नजर डालते है श्रीलंका किस सलामी जोड़ी के साथ मैदान में उतर सकती है।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की सलामी जोड़ी

श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) और पथुम निसानका (Pathum Nissanka) को पारी की शुरूआत करते हुए नजर आ सकते हैं। इस जोड़ी ने अभी तक इस टूर्नामेंट में कमाल का टेम्परामेंट दिखाया है।
इस ओपनिंग जोड़ी को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में धमाकेदार पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। उम्मीद है कि ये सलामी जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा ही कुथ कारनामा करेगी, क्योंकि पिछले मुकाबले में निसानका पाकिस्तान के खिलाफ 55 रनों की शानदार पारी खेलकर अच्छी शुरूआत दिलाई थी।
अगर एक बार ये दोनों खिलाड़ी क्रीज पर सेट हो जाए तो गेंदबाजों के लिए गले की फांस बन जाते हैं। ऐसा कुछ नजारा टीम इंडिया के खिलाफ देखने को मिला था। इन खिलाड़ियों के बीच पहले विकेट के विए 97 रनों की साझेदारी हुई थी। जिसकी वजह भारत को एशिया कप से बाहर होना पड़ा। वहीं ऐसे में कुसल मेंडिस और पथुम निसानका की जोड़ी फाइनल मुकाबले में बाबर आजम एंड कंपनी के लिए सरदर्द साबित हो सकते हैं।
एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका की गेंदबाजी

पाकिस्तान (PAK vs SL) के खिलाफ टीम के पास तेज गेंदबाजी के लिए असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका, और चमिका करुणारत्ने हैं। इनके अलावा टीम के कप्तान दासुन शनाका खुद तेज गेंदबाजी करने की काबिलियत रखते हैं। वहीं स्पिनर के रूप में टीम के पास वनिन्दु हसरंगा और महेश थीक्षाणा का विकल्प मौजूद है। पाकिस्तान के खिलाफ टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी गेंदबाजी साबित हो सकती है।
क्योंकि के बल्लेबाज इस समय कुछ खास नहीं कर रहे हैं। हालांकि अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। जहां टीम के बल्लेबाजों ने अपनी दमदार बल्लेबाजी की मदद से टीम को हारे हुए मैच में जीत दिलाई। ऐसे में अब पकिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए श्रीलंकाई गेंदबाजों को अपना दम दिखानाा होगा।
फाइनल मैच के लिए श्रीलंका की प्लेइंग-XI

श्रीलंका टीम: दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्संका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।
Tags: एशिया कप, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका और पाकिस्तान, सलामी जोड़ी,