SL vs PAK: “पाकिस्तान की टीम खेल में आगे थी…”, फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर भानुका राजपक्षे ने बताया कैसे धोया पाक गेंदबाज़ो को

SL vs PAK: "पाकिस्तान की टीम खेल में आगे थी...", फाइनल में प्लेयर ऑफ़ द मैच जीतने पर भानुका राजपक्षे ने बताया कैसे धोया पाक गेंदबाज़ो को

भानुका राजपक्षे : एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में आज दुबई स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका (Pakistan vs Sri Lanka Final) के बीच खेला गया था। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों ने खिताबी जीत के लिए जमकर एक दूसरे को टक्कर दी लेकिन अंत में श्रीलंका के शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें मैच में 23 रन से जीत हासिल हुई। श्रीलंका ने 6वीं बार एशिया कप में जीत हासिल की है।

श्रीलंका की इस जीत के हीरो भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa) रहे जिन्होंने नाजुक समय में अपना विकेट बचाए रखा और नाबाद रहते हुए 45 गेंदों में 71 रन की शानदार मैच जिताऊ पारी खेली।

भानुका राजपक्षे ने जीत पर दिया बड़ा बयान

भानुका राजपक्षे (Bhanuka Rajapaksa)ने एशिया कप (Asia Cup 2022) जीतने पर काफी ख़ुशी जताई है। उन्होंने इस जीत में साथी खिलाडी वानिंदु हसरंगा की भी काफी तारीफ़ की। उन्होंने साफ़ तौर पर कहा की 140 रन उनके लिए एक अच्छा स्कोर था और वो जीत के लिए एक बड़ा टारगेट बनाने के लिए अंत तक लगे रहे। भानुका राजपक्षे ने कहा कि,

“यह एक आसान गेम नहीं था। पाकिस्तान की गेंदबाज़ी काफी शानदार रही। जब वानिंदु क्रीज़ पर आए तो हम एक पॉजिटिव खेल खेलना चाहते थे। इफ्तिखार की गेंदबाज़ी पर वानिंदु ने साफ़ कहा की वो अटैक करेंगे लेकिन अच्छा रहा की हम दोनों ने तेज़ खेला।”

“पाकिस्तान की टीम खेल में आगे थी इसलिए मुझे थोड़ा चांस तो लेना था की। उन्होंने क्रीज़ पर अच्छे से समय बिताया जिसकी वजह से 170 का स्कोर बना सका। जब क्रीज बात करने आये तो मैंने उन्हें कहा था की 140 एक अच्छा स्कोर रहेगा लेकिन फिर हम अंत तक खेलते ही और एक अलग ही लक्ष्य सेट कर दिया। आखिरी बॉल पर चक्का लगाकर हमने आत्मविश्वस पाया जो अंत तक बना रहा।”

कुछ ऐसा रहा फाइनल मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का फाइनल मैच आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच (Pakistan vs Sri Lanka Final) दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म (Babar Azam) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान दासुन शनाका और बाबर आज़म आमने-सामने थे।

पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका की टीम श्रीलंका ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 170 रन बनाए। जिसके ज़वाब में पाकिस्तान की टीम ने 20 ओवर में 147 रन ही बना सकी और श्रीलंका ने 23 रन से मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका की टीम ने छठी बार एशिया कप को जीत लिया है।