SL vs PAK: एशिया कप के फाइनल मैच पाकिस्तान ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीत कर चुनी गेंदबाज़ी, ये रही दोनों टीमों की प्लेइंगXI

एशिया कप (Asia Cup 2022) का खिताबी मुकाबला 11 सितंबर यानी आज रविवार को खेला जाएगा। इस मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान (PAK vs SL) के बीच भिड़ंत होगी। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Stadium) में शाम 7: 30 बजे से शुरू होगा। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 का आखिरी मुकाबला शुक्रवार को खेला गया इस मैच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।
ऐसे में एक बार फिर से पाकिस्तान (SL vs PAK) को मात देकर एशिया कप अपने नाम करना चाहेगी, ऐसे आज फाइनल मुकनाला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है।
एशिया कप के फाइनल मैच पाकिस्तान ने जीता टॉस! चुनी पहले गेंदबाज़ी
Pakistan won the toss and elected to bowl first against Sri Lanka in #AsiaCup2022Final #PAKvSL #CricketTwitter pic.twitter.com/S3FQVPQdas
— Cric Mindz (@CricMindz) September 11, 2022
श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड (T20I)

श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) एशिया की 2 सबसे प्रतिष्ठित टीमें है, जिनका क्रिकेट इतिहास भी काफी सुनहरा रहा है। वहीं जब भी ये दोनों टीमें एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरती है तो क्रिकेट फैंस को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलता है। खासकर टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों का प्रदर्शन गजब रहता है, जिसके चलते आईसीसी टूर्नामेंट में भी इनकी धाक रहती है।
बात की जाए पाकिस्तान बनाम श्रीलंका हेड टू हेड रिकॉर्ड की तो टी20 प्रारूप में इन दोनों टीमों का आमना-सामना 22 बार हुआ है। इस दौरान पाकिस्तान ने 13 तो वहीं श्रीलंका ने 9 मैचों में जीत हासिल की है। इन पिछले रिकॉर्ड से साफ है कि शुक्रवार को होने वाली भिड़ंत भी दिलचस्प होने वाली है।
फाइनल मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-XI

श्रीलंका टीम: दनुष्का गुणथिलका, पथुम निस्संका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, नुवान तुषारा और मथीशा पथिराना।
पाकिस्तान टीम: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, फखर जमान, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, शादाब खान, आसिफ अली, मोहम्मद नवाज़, हारिस रऊफ, नसीम शाह, शाहनवाज़ दहानी।
Tags: एशिया कप फाइनल, दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, श्रीलंका और पाकिस्तान,