SL vs ENG: महामुकाबले में आपस में भिड़े दो लंकाई खिलाड़ी, LIVE मैच में टला बड़ा हादसा बच गई जान

By Akash Ranjan On November 6th, 2022
श्रीलंका बनाम इंग्लैंड

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का 39वां मुकाबला शनिवार यानी आज 05 नवंबर को इंग्लैंड और श्रीलंका (SL vs ENG) के खिलाफ बीच सिडनी में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका की टीम बल्लेबाज़ चरिथा असालंका और पाथुम निसंका आपस में ही भीड़ गए।

श्रीलंकाई खिलाड़ी हालांकि लड़े नहीं बल्कि रन लेने के चक्कर में एक दूसरे के सामने आ गए और गिर गए। इस बीच डॉक्टर को मैदान पर आना पड़ा और कुछ देर तक मैच रुकने के बाद दोबारा शुरू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : ENG vs SL: “इन्हें तो अपना बैग भी नहीं बांधना पड़ेगा”- इंग्लैंड की जीत के बाद आस्ट्रेलिया का अपनी ही सरजमीं पर कटा नाक, फैंस ने लिए खूब मज़े

इस वजह से आपस में भिड़े दो लंकाई खिलाड़ी

ये मामला 10वें ओवर का है। ऑफ स्पिनर मोईन अली गेंदबाजी कर रहे थे और ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने असालंका को गेंद फेंकी। इस बल्लेबाज ने गेंद को कट किया और रन लेने के लिए भाग दिए। लेकिन इसी बीच सामने से दूसरे छोर पर खड़े पाथुम निसंका भी उसी तरफ दौड़ने लगे जिस तरफ असालंका दौड़ रहे थे और इसी कारण दोनों बल्लेबाज आपस में भिड़ गए और नीचे गिर गए।

निसंका को चोट लगी और वह मैदान पर गिर गए। उन्हें दर्द हो रहा था और इसलिए फिजियो मैदान पर आए। उनके पैर में कुछ तकलीफ लग रही थी, हालांकि वह कुछ देर बाद ठीक हो गए और बल्लेबाजी करने लगे। इस बीच इंग्लैंड ने असालंका को आउट करने का मौका गंवा दिया। मोईन अली ने दूसरे छोर पर अगर सही थ्रो फेंकी होती तो असालंका आउट हो गए होते।

निसंका ने जमाया अर्धशतक

निसंका कुछ देर मैदान पर गिरे रहने के बाद उठे और दोबारा बल्लेबाजी करने लगे। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। वह टीम के सर्वोच्च स्कोरर रहे। निसंका ने 45 गेंदों पर दो चौके और पांच छक्के मार 67 रन बनाए। उनकी इस पारी के दम पर श्रीलंकाई टीम 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 141 रन बनाने में सफल रही।

ऐसा रहा श्रीलंका बनाम इंग्लैंड मैच का हाल

टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का 39वां मुकाबला शनिवार यानी आज 05 नवंबर को इंग्लैंड और श्रीलंका (SL vs ENG) के खिलाफ बीच सिडनी में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए श्रीलंका की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाए।

जिसके ज़वाब में जोस बटलर (Jos Buttler) की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाये। जिस वजह से इंग्लैंड की टीम ने इस मैच को 4 विकेट से जीत लिया है। इस जीत के साथ इंग्लैंड की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप सेमीफइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है।

Tags: चरिथा असालंका और पाथुम निसंका, टी20 वर्ल्ड कप, श्रीलंका बनाम इंग्लैंड,