SL vs BAN: श्रीलंकाई कप्तान ने बांग्लादेश पर करिश्माई जीत के बाद दिया बड़ा बयान, खुद के रोल के बारे में भी किया साफ

SL vs BAN: श्रीलंकाई कप्तान ने बांग्लादेश पर करिश्माई जीत के बाद दिया बड़ा बयान, खुद के रोल के बारे में भी बताया

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पांचवे मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश (SL vs BAN) को 2 विकेट से हराकर सुपर-4 में अपनी जगह पक्की कर ली है। श्रीलंका टूर्नामेंट में अफगनिस्तान के बाद ग्रुप-बी की दूसरी टीम है, जिसके सुपर-4 का टिकट कन्फर्म कराया है। बांग्लादेश के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने अपने बल्लेबाज़ों के दम पर जीत का परचम लहराया है। वहीं, श्रीलंका की जीत के बाद टीम के कप्तान ने क्या कुछ कहा? आइये जानते हैं।

सुपर-4 का टिकट पाने के बाद क्या बोले श्रीलंकाई कप्तान?

दरअसल, बांग्लादेश के खिलाफ (SL vs BAN) करो या मरो मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने अंत तक हार नहीं मानी। सात नंबर तक के बल्लेबाजों के पवेलियन लौट जाने के बाद भी श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इस मैच में जान फूंकने में कोई कसर नहीं छोड़ी। लिहाजा, इसका फल श्रीलंका को जीत के साथ सुपर-4 में एंट्री की तौर पर मिला। वहीं, टीम की जीत के बाद कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने कहा कि,

“मध्य ओवरों में मुझे लगा कि जीतना कठिन होगा लेकिन जब मैं और कुसल क्रीज़ पर थे, मुझे लगा कि हम लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं। हमारे बल्लेबाज़ों ने आज अच्छी बल्लेबाज़ी की जो पिछले मैच में नहीं हुआ था। हम ओपनिंग साझेदारी चाहते थे और उन्होंने अच्छा काम किया। इसके चलते हम इस लक्ष्य को हासिल कर पाए।”

उन्होंने आगे कहा,

“मैंने सोचा था कि मैं बल्लेबाज़ी में ऊपर आऊंगा लेकिन टीम के हित के बारे में सोचते हुए मैंने फ़िनिशर की भूमिका में खेलना शुरू किया। लोग पूछते हैं कि मैं गेंदबाज़ी क्यों नहीं करता लेकिन मैं टीम के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। चमिका के रन आउट पर मुझे लगा कि मैच ख़त्म हो गया है।”

ऐसा रहा मैच का हाल

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का 5वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच आज यानी 1 सितंबर (गुरुवार) को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच स्थान संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai Cricket Stadium) में खेला गया। श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया।

बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में ताबड़तोड़ 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका टीम एशिया कप 2022 के सुपर -4 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान और भारत सुपर -4 में प्रवेश कर चुकी है।