दसुन शनाकाः एशिया कप 2022 का पांचवा मुकाबला श्रीलंका (SRILANKA) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के बीच 1 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) में शाम 7ः30 बजे से खेला जाएगा। श्रीलंका और बांग्लादेश दोनों ने ही अपना पहला मुकाबला अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) से हारा हैं। ग्रुप स्टेज का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए ही जीतना काफी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
इस मैच में जीत प्राप्त कर के ही टीम सुपर-4 स्टेज के लिए आगे बढ़ सकती हैं। श्रीलंका टीम की बात करें तो उनका पहला मुकाबला किसी बुरे सपने से कम नहीं था। टीम की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। आइए जानते हैं इस अहम मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) किन 11 खिलाड़ियों पर भरोसा जताएंगे।
ऐसी होगी श्रीलंका की टॉप ऑर्डर
एशिया कप 2022 के पहले मुकाबले में श्रीलंका की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखरती हुई नजर आई थी। बांग्लादेश के खिलाफ टीम को अपने बल्लेबाजी क्रम को काफी ज्यादा मजबूत रखने की जरूरत हैं। टीम की ओपनिंग जोड़ी भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाई थी। पावरप्ले के अंदर ही टीम ने अपने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को खो दिया था। पिछले मैच में टीम की ओपनिंग जोड़ी पाथुम निशांका (PATHUM NISSANKA) और कुशल मेंडिस (KUSAL MENDIS) 3 रन और 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे।
कप्तान दसुन शनाका ओपनिंग जोड़ी को तोड़ने का काम कर पाथुम और धनुष्का गुनाथालका (DANUSHKHA GUNATHILAKA) को सौंपते नजर आएंगे। धनुष्का पिछले मैच में नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते नजर आए थे। धनंजय डी सिल्वा DHANNJAY DE SILVA) चरिथ असलांका को रिप्लेस कर नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते नजर आएंगे।
भानुका राजपक्षा संभालते दिखेंगे मिडिल ऑर्डर
भानुका राजपक्षा (BHANUKA RAJPAKSHA) जिन्होने पिछले मैच में अपनी टीम के लिए अच्छी पारी खेली थी। बांग्लादेश के खिलाफ कप्तान दासुन शनाका इन्हें बल्लेबाजी क्रम में प्रमोट कर नंबर-4 पर भेज सकते हैं। नंबर-5 पर कुश्ल मेंडिस (KUSAL MENDIS) नजर आ सकते हैंष कुश्ल पिछले मैच में ओपनिगं करते हुए 2 रन पर आऊट हो गए थे।
मिडिल ऑर्डर को संभालते हुए उन्हें अच्छी पारी खेलनी होगी। नंबर-6 पर कप्तान दसुन शनाका (DASUN SHANAKA) नजर आएंगे। कप्तान दसुन शनाका भी पहले मैच में शून्य पर आऊट होकर टीम को मुसिबत में डाल गए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उनके बल्ले से अच्छी पारी की उम्मीद जताई जा रही हैं।
इन गेंदबाजों पर भरोसा जताएंगे दसुन शनाका
वानिंदु हसरंगा (WANINDU HASARANGA) श्रीलंका के लिए पिछले मैच के सबसे सफल गेंदबाज थे, उनकी गेंदबाजी में ही टीम को 1 विकेट मिली थी। श्रीलंका की गेंदबाजी के मेन मैन हसरंगा ही रहने वाले हैं। 3 ओवर गेंदबाजी करते हुए उन्होने 19 रन देकर एक विकेट प्राप्त की थी। चमिका करूनारत्ने (CHAMIKA KARNARATNE) गेंदबाजी करते हुए भले 1 ओवर में 20 रन लुटाए थे। लेकिन बल्लेबाजी में उनके बल्ले से महत्वपूर्ण 31 रन निकले थे।
बांग्लादेश के खिलाफ अपने गेंद और बल्ले दोनों का जादू दिखाते नजर आ सकते हैं। माहिश ठीकसाना (MAHEESH THEEKSHANA) टीम के अगले स्पिनर के रूप में उपलब्ध होंगे। नुवान ठुसारा (NUWAN THUSHARA) जो पिछले मैच का हिस्सा नहीं थे, दिलसन मधुशंका जो रिप्लेस करते हुए नजर आ सकते हैं। मथिशा पथिराना (MATHEESSHA PATHIRANA) पिछले मैच में 1 ओवर ही डाल पाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता दिखाई दे रहा हैं।
बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका की प्लेइंग 11
पाथुम निशांका, दानुशका गुनाथाल्का, धनंजय डि सिल्वा, भानुका राजपक्षा, कुश्ल मेंडिस, दसुन शनाका (कप्तान), चमिका करूनार्तने, वानिंदु हसरंगा, महिश ठीकासाना, नुवान ठुसारा, मथिशा पथिराना।
