SL vs BAN: प्लेयर ऑफ द मैच जीतने पर कुसल मेंडिस ने खोल दिया अपनी सफलता का राज़, इन्हे दिया जीत का श्रेय

बांग्लादेश और श्रीलंका के बीच खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के पांचवें मुकाबले में जीत श्रीलंकाई टीम की हुई। टीम की इस जीत के हीरो स्टार बल्लेबाज कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) रहे, जिन्होंने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से टीम को यह अहम जीत दिलाने में सहायता की। उनके इस अहम योगदान की वजह से ही श्रीलंका टॉप-4 टीमों में शामिल हो पाई। वहीं, मैच खत्म होने के बाद इनाम के तौर पर कुसल को मुकाबले प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।
कुसल मेंडिस का प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद बयान
श्रीलंका को जीत दिलाने में कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) का अहम योगदान रहा जिसके बाद उन्हें प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। मैच के बाद उन्होंने बताया कि वो ख़राब गेंदों का फायदा उठा रहे थे। नो बॉल के बाद बल्लेबाजी करने का मौका मिला। समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, श्रीलंकाई प्रशंसक! उन्होंने कहा कि,
”पहले छह ओवरों में मैं साधारण क्रिकेट खेल रहा था। मैं चीज़ों को सरल रखते हुए ख़राब गेंदों का फ़ायदा उठा रहा था। नो बॉल के बाद मुझे फिर एक बार बल्लेबाज़ी करने का मौक़ा मिला। मेरे पास दो मौके थे, इसलिए आज मेरा दिन था। मैंने 60 रन बनाए और अपनी टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और मैं अंत तक रहकर मैच समाप्त करना चाहता था।”
कुसल मेंडिस (Kusal Mendis) ने आगे कहा,
”मैंने पिछले छह महीने से एक साल तक श्रीलंका में अभ्यास किया है, मैं हर रोज सीख रहा हूं और मुझे पता है कि टीम मुझसे क्या चाहती है। ”
अंत में उन्होंने कहा,
”समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, श्रीलंकाई प्रशंसक!”
ऐसा रहा मैच का हाल
एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का 5वां मैच श्रीलंका और बांग्लादेश (SL vs BAN) के बीच आज यानी 1 सितंबर (गुरुवार) को खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मैच स्थान संयुक्त अरब अमीरात में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai Cricket Stadium) में खेला गया।
श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीत कर शाकिब अल हसन (Shakib Al Hasan) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम को पहले बल्लेबाज़ी का न्योता दिया।
बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में ताबड़तोड़ 7 विकेट के नुकसान पर 183 रन बनाये। जिसके जवाब में श्रीलंका की टीम 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना कर मैच जीत लिया। इस जीत के साथ श्रीलंका टीम एशिया कप 2022 के सुपर -4 में प्रवेश करने वाली तीसरी टीम बन चुकी है। इससे पहले अफ़ग़ानिस्तान और भारत सुपर -4 में प्रवेश कर चुकी है।
Tags: एशिया कप 2022, कुसल मेंडिस, प्लेयर ऑफ़ द मैच,