एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) का पहला मुकाबला श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच दुबई क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया जहाँ अफ़ग़ानिस्तान ने इस मुकाबले को 8 विकेट से अपने नाम किया और टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। श्रीलंका से मिली शानदार जीत पर अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) बेहद खुश नजर आए। आइये जानते हैं, इस शानदार जीत पर उन्होंने क्या कहा ?
अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी का बयान

श्रीलंका से मिली शानदार जीत पर अफ़ग़ानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) ने बताया कि टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करना कितना ज़रूरी था। स्विंग गेंदबाज़ो के साथ स्पिनर्स को भी मिली। अफ़ग़ानिस्तान टीम को इस जीत के बाद काफी आत्मविश्वास मिला। उन्होंने कहा कि,
“लड़कों ने वास्तव में अच्छा खेला, खासकर तेज गेंदबाजों ने। जब हमने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया तो उन्होंने पिच का अच्छा इस्तेमाल किया। हम सिर्फ सही लाइन हिट करने के लिए चर्चा कर रहे थे, और अगर हमें थोड़ा सा स्विंग मिलता है तो यह हमारे काम आएगा। इस तरह के खेल के बाद हममें काफी आत्मविश्वास है, उम्मीद है कि हम अगले मैच में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।”
ऐसा रहा मैच का हाल

आपको बता दें कि इस मैच में कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए, श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में 105 रनों पर ढेर हो गई और अफ़ग़ानिस्तान को जीत के लिए 106 रनों का लक्ष्य दिया। इसके जवाब में अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने रहमानुल्ला गुरबाज़ की दमदार पारी की बदौलत 10.1 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाए।
