श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों का पहला वनडे मैच के तीनों मुकाबले पालेकल अंतरराष्ट्रिय स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम को 295 रन का लक्ष्य को दिया। इब्राहिम जादरान ने अफगानिस्तान के लिए शानदार शतकीय पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 234 रन पर आउट हो गई। मेजबानों की ओर से सबसे ज्यादा 66 रन ऑलराउंडर वनिंदु हसरंगा ने बनाए।
अफगानिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा 4 विकेट फजलहक फारुकी ने लिए। इस मैच को जीतकर अफगानिस्तान ने 3 मैच की सीरीज में श्रीलंका पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। वहीं, शानदार शतक लगाने वाले अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।
अफगानिस्तान का शानदार प्रदर्शन
अफगानिस्तान ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया और हालांकि श्रीलंका ने डेथ ओवरों में अपनी वापसी की। मेजबान टीम श्रीलंका के लिए 295 का लक्ष्य बहुत अधिक था। वहीं, 20 वर्षीय अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने अपना छठा एकदिवसीय मैच खेल रहे रहमानुल्लाह गुरबाज़ के साथ साझेदारी में 84 रन जोड़े। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का विकल्प चुना। इसके बाद जादरान ने रहमत शाह के लिए 118 रन जोड़े, अफगानिस्तान ने 12 ओवरों में 200 रन बनाए और आठ विकेट हाथ में थे।
श्रीलंका रह गई पीछे
टारगेट का पीछा करने उतरी मेजबान टीम श्रीलंका ने 35 रन बनाकर अपने दो विकेट गिरा दिए। श्रीलंका से 295 रन के लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश कर रही थी। इस मैच में पाथुम निसांका ने 83 गेंद में 85 रन की पारी में 10 चौके लगाए। मोहम्मद नबी के ओवर में वनिंदु हसरंगा ने छक्के और चार चौकों की मदद 46 गेंदों में 66 रन बनाते हुए अपना चौथा अर्धशतक बनाया। मेजबान टीम की ओर से आखिरी तक बल्लेबाजी की कमान वनिंदु हरसंगा ने संभाली। सीरीज का पहला मैच तो अफगानिस्तान के नाम हो गया, बाकि मैचों में हाल क्या रहता है, ये जानने के लिए फैंस बेताब हैं।
