अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के धाकड़ सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया है। सुपर-4 के चरण में श्रीलंका ने अफ़गान टीम को मात देकर टूर्नामेंट की शुरुआत में मिली हार का बदला लिया है। लेकिन इस मैच में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करने के लिए गुरबाज को मुकाबले का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया है। जिसके बाद उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय भी खास शख्स को दिया है।
रहमानुल्लाह गुरबाज ने खोला अपनी विस्पोटक बल्लेबाज़ी का राज
रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को विश्व क्रिकेट में सबसे धाकड़ सलामी बल्लेबाजो की लिस्ट में रखा जाता है। श्रीलंका के खिलाफ (SL vs AFG) उन्होंने अपनी काबिलियत के मुताबिक प्रदर्शन किया। सिर्फ 45 गेंदों का सामना करते हुए, उन्होंने 84 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 6 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी की बदौलत अफ़गान टीम ने 175 रन बनाए। लेकिन ये उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई, इसके बावजूद गुरबाज की पारी ने सभी को प्रभावित किया।
मैन ऑफ द मैच चुने जाने पर गुरबाज ने अपनी सफलता का श्रेय टीम के कोच को देते हुए कहा,
“बेशक परिणाम से निराश हूं, लेकिन ऐसा होता है। हमने 25 रन कम बनाए, मैंने बस अपना स्वाभाविक खेल खेलने और सकारात्मक रहने की कोशिश की। वह (ट्रॉट) हमारे साथ बहुत मेहनत करते हैं। हम उनके साथ बहुत खुश हूं, इस प्रदर्शन को हम विश्वकप तक ले जाना चाहेंगे।”
ऐसा रहा मैच का हाल
श्रीलंका और अफ़ग़ानिस्तान (SL vs AFG) के बीच एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) में सुपर 4 का पहला मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में खेला गया। इस मैच में कप्तान दासुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बतौर कप्तान मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi ) और दासुन शनाका आमने-सामने थे।
इस मैच (SL vs AFG) में पहले बल्लेबाजी करते हुए, अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने रहमानुल्ला गुरबाज़ (Rahmanullah Gurbaz) की अर्धशतकीय और इब्राहिम की दमदार पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए और श्रीलंका टीम को जीत के लिए 176 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में श्रीलंका की टीम 19वे ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 179 रन बना कर मैच जीत लिया है।
