SL vs AFG: एशिया कप का पहला मैच श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच, जानें कब और कहां देखें इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

By Akash Ranjan On August 26th, 2022

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022)की शुरुआत होने वाली है। सभी टीमें इस वक्त यूएई में हैं और अपनी अपनी तैयारी भी शुरू चुकी हैं। एशिया कप का पहला मैच 27 को खेला जाएगा। पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे मुकाबले में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। आइए जानें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग (SL vs AFG LIVE Streaming) भारत में कब और कहां देखी जा सकती है।

एशिया कप किस तरह से खेला जाएगा

एशिया कप (Asia Cup 2022) में छह टीमें खेल रही हैं। इसके लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीम है, वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। सभी टीमें अपने अपने ग्रुप में दूसरी टीम से एक एक मैच खेलेंगी, इसके बाद टॉप की 4 टीमें सुपर 4 में एंट्री करेंगी और उसके बाद राउंड रॉबिन शुरू हो जाएगा, जिसमें सभी चार टीमें आपस में एक एक मैच खेलेंगी, उसके बाद टॉप की 2 टीमें फाइनल खेलेंगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) पर खेला जाएगा।

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच कब खेला जाएगा?

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच शनिवार यानी 27 अगस्त को खेला जाएगा।

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच कहां खेला जाएगा?

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, यूएई में खेला जाएगा।

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहले मैच में कितने बजे होगा टॉस ?

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहले मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम के 7 बजे होगा।

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच कितने बजे से खेला जाएगा?

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे खेला जाएगा।

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच कहाँ देख सकते हैं ?

एशिया कप श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच पहला मुकाबला भारतीय दर्शक डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज़्नी हॉटस्टार पर की जाएगी।

एशिया कप श्रीलंका बनाम अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

श्रीलंका टीमः पथुम निसानका, गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलंका, धनंजया डी सिल्वा, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, थीक्षाना, चमिका करुणारत्ने, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।

अफगानिस्तान टीम: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जानत।

Tags: एशिया कप 2022, दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, श्रीलंका और अफगानिस्तान,
Exit mobile version