SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़ा उलटफेर करेगी अफगानिस्तान, उतारेगी अपने इस प्लेइंग 11 को मैदान में

SL vs AFG: एशिया कप के पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ बड़ा उलटफेर करेगी अफगानिस्तान, उतारेगी अपने इस प्लेइंग 11 को मैदान में

एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) की शुरुआत होने वाली है। सभी टीमें इस वक्त यूएई में हैं और अपनी अपनी तैयारी भी शुरू चुकी हैं। एशिया कप का पहला मैच 27 को खेला जाएगा। पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान (SL vs AFG) के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरे मुकाबले में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान (IND vs PAK) के बीच महामुकाबला खेला जाएगा। आइए जानें श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अफगानिस्तान टीम की संभावित प्लेइंग -XI क्या हो सकती है।

एशिया कप किस तरह से खेला जाएगा

एशिया कप (Asia Cup 2022) में छह टीमें खेल रही हैं। इसके लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं। पहले ग्रुप में भारत, पाकिस्तान और हांगकांग की टीम है, वहीं दूसरे ग्रुप में श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश की टीमें हैं। सभी टीमें अपने अपने ग्रुप में दूसरी टीम से एक एक मैच खेलेंगी, इसके बाद टॉप की 4 टीमें सुपर 4 में एंट्री करेंगी और उसके बाद राउंड रॉबिन शुरू हो जाएगा, जिसमें सभी चार टीमें आपस में एक एक मैच खेलेंगी, उसके बाद टॉप की 2 टीमें फाइनल खेलेंगी। फाइनल मुकाबला 11 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (DUBAI INTERNATIONAL STADIUM) पर खेला जाएगा।

अफगानिस्तान टीम की ताकत

अफगानिस्तान टीम के मजबूती की बात करें तो सबसे पहली बात तो यह है कि यह बहुत तेजी से उभर रही है। इसके कुछ खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी काबिलियत का लोहा मनवा चुके हैं। नजीबुल्लाह ज़दरान (Najibullah Zadran), हज़रतुल्लाह ज़ज़ई (Hazratullah Zazai), मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) और राशिद खान (Rashid Khan) जैसे खिलाड़ी किसी भी वक्त मैच को पलटने में महारत रखते हैं।

अफगानिस्तान टीम किसी भी दूसरी टीम के सपनों को चकनाचूर करने में अहम किरदार अदा कर सकती है। मौजूदा समय में राशिद खान ने अपनी गेंदबाज़ी और बल्लेबाज़ी से क्रिकेट जगत में कोहराम मचाया हुआ हैं। उन्होंने बीते आयरलैंड के खिलाफ खेले गए T20I में जबरदस्त खेल दिखाया था।

वहीं मुजीब की मिस्ट्री गेंदों को समझने में आज भी बल्लेबाज़ों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा विकेट के पीछे एशिया कप में अफ़ग़ानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज (Rahmanullah Gurbaz) को शामिल किया गया है। जो विकेटकीपर के साथ-साथ एक आक्रामक सलामी बल्लेबाज़ भी हैं। आईपीएल 2022 की विजेता टीम गुजरात टाइटंस (GT) के दल के दल में भी गुरबाज मौजूद थे।

एशिया कप श्रीलंका के खिलाफ अफगानिस्तान संभावित प्लेइंग इलेवन

अफगानिस्तान टीम: नजीबुल्लाह ज़दरान, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज़, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन-उल-हक, नूर अहमद, करीम जानत।