ASIA CUP 2022: एशिया कप के लिए अफगानिस्तान के 17 सदस्यीय टीम की हुई घोषणा, यह दिग्गज संभालते दिखेंगे कप्तानी का जिम्मा

ASIA CUP 2022: मोहम्मद नबी एशिया कप 2022 में करेंगे अफगानिस्तान की कप्तानी, देखें 17 सदस्यों की सूची

मोहम्मद नबीः एशिया कप 2022 (ASIA CUP 2022) का आगाज 27 अगस्त से यूएई (UAE) में होने वाला हैं। लगभग दो साल के अंतराल के बाद टूर्नामेंट की वापसी हुई हैं, जिसके चलते फैंस और खिलाड़ियों के बीच शानदार उत्साह देखने को मिल रहा हैं। एशिया कप में 6 टीमें भाग लेने वाली हैं। जिसमें से भारत (INDIA), पाकिस्तान (PAKISTAN), श्रीलंका (SRILANKA), अफगानिस्तान (AFGHANISTAN) और बांग्लादेश (BANGLADESH) के नाम पहले से तय हैं, क्वालिफायर मुकाबला जीतने वाली टीम इन पांच टीमों को मेन टूर्नामेंट में जॉइन करेगी।

अफगानिस्तन (AFGHANISTAN) की टीम ने अब तक एशिया कप के लिए टीम की घोषणा नहीं की थी। हाल ही में कुछ दिन पहले बांग्लादेश (BANGLADESH)  ने 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी। आज 16 अगस्त को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी हैं। जिसमें मोहम्मद नबी (MOH. NABI) कप्तानी संभालते हुए दिखाई देंगे।

मोहम्मद नबी एशिया कप में संभालेंगे अफगानिस्तान की कप्तानी

अफगानिस्तान की टीम इस वक्त आयरलैंड दौरे (IRELAND TOUR) पर हैं, जहां टीम 5 टी20 मैच खेलती हुई नजर आ रही हैं। अब तक दोनों ही टीमें अपना जौहर दिखाने में लगी हुई हैं। सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर हैं। इस दौरे में मोहम्मद नबी कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं।  आज एशिया कप के लिए अफगानिस्तान के टीम की घोषणा की जा चुकी हैं।

जिसमें मोहम्मद नबी (MOH. NABI) को एशिया कप के लिए भी कप्तानी सौंपी गई हैं और नजीबुल्लाह ज़दरान (NAJJIBULLAH ZADRAN) को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी मिली हैं। राशिद खान (RASHID KHAN) जो आईपीएल और हाल ही में आयरलैंड में गेंद और बल्ले से कोहराम मचा रहे हैं। एशिया कप में अफगानिस्तान के लिए बड़े खिलाड़ी होने वाले हैं। राशिद के अलावा मुजीब भी अपने मिस्ट्री गेंदों का कहर वापस से बरपाते दिखेंगे।

हमने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना हैं- चीफ सिलेक्टर

अफगानिस्तान बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक जानकारी में चीफ सिलेक्टर नूर मालिकजाई ने कहा हैं-

“एशिया कप हमारे लिए एक महत्वपूर्ण घटना है और इसलिए हमने इस आयोजन के लिए अपने सर्वश्रेष्ठ उपलब्ध खिलाड़ियों को चुना है। समीउल्लाह शिनवारी को एशिया कप के लिए टीम में शामिल किया गया है। वह बहुत अच्छी फॉर्म में है और बल्लेबाजी विभाग को और गति दे सकता है।”

“जिसमें पहले से ही इब्राहिम जादरान, हशमतुल्ला शाहिदी, नजीबुल्लाह जादरान और मोहम्मद नबी हैं। शिनवारी ने मार्च 2020 के बाद से कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन उन्होंने हाल ही में आयोजित शपजीजा क्रिकेट लीग 2022 में अच्छा प्रदर्शन किया है और दिखाया है कि वह हमारे मध्य क्रम को मजबूत करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।”

एशिया कप के लिए अफगानिस्तन की 17 सदस्यीय टीम

मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह ज़दरान (उप-कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह ओमरज़ई, फरीद अहमद मलिक, फ़ज़ल हक फ़ारूक़ी, हशमतुल्ला शाहिदी, हज़रतुल्लाह ज़ज़ई, इब्राहिम ज़दरान, करीम जनत, मुजीब उर रहमान, नजीबुल्लाह ज़दरान, नवीन हक, नूर अहमद, रहमानुल्ला गुरबाज (डब्ल्यूके), राशिद खान और समीउल्लाह शिनवारी।

रिज़र्व खिलाड़ी: क़ैस अहमद, शरफुद्दीन अशरफ, निजत मासूद